Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मजबूत हड्डियों के लिए खाएं ये 6 फल, मिलेंगे ढेर सारे पोषक तत्व
Fruits for Bones: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आप अपने आहार में कुछ हेल्दी फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
Best Fruit for Bones : हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होना इन दिनों काफी आम हो चुका है। इन दिनों बुजुर्ग से लेकर युवा वर्ग के लोग जोड़ों में दर्द, जोड़ों में अकड़न, हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसका कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। शरीर को पर्याप्त रूप से धूप न मिलने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोग लंबे समय तक ऑफिस में रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पर्याप्त रूप से धूप नहीं मिल पाती है। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। इसके कारण हड्डियों में तमाम परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कोशिश करें कि आहार की मदद से शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकें। शरीर को फिट रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी होता है। इसके मद्देनजर के इस महीने के Campaign ‘focus of the month’ में Healthy Living पर आपको लेख के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक खास जानकारी दे रहे हैं। आज के इस लेख में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कौन सा फल खाएं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
1. सेब है हड्डियों के लिए फायदेमंद
सेब शरीर के लिए काफी (best fruit for bones) फायदेमंद होता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर रूप से मौजूद होता है। यह दोनों तत्व शरीर में कोलेजन के निर्माण और हड्डियों के नए टिश्यूज के निर्माण में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो नियमित रूप से अपने आहार में 1 सेब को जरूर शामिल करें।
2. हड्डियों के लिए स्ट्रॉबेरी है असरदार
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रसदार फल शरीर में फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मददगार हो सकता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो स्ट्रॉबेरी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के निर्माण में आपकी मदद करते हैं।
3. हड्डियों को मजबूत बनाए पपीता
पपीता हर सीजन में आसानी से मिलने वाले फलों में से एक है। नियमित रूप से पपीते का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती हैं। साथ ही यह वजन को घटाने में प्रभावी होता है। इसके अलावा अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो पपीते का सेवन करें। पपीता में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को प्रभावी ढंग से मजबूत बनाए रख सकते हैं।
यह विटामिन ए और सी और फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा पपीते में मौजूद पपैन नामक एंजाइम कार्ब्स, फैट और प्रोटीन को तोड़ता है। रोजाना पपीते का एक टुकड़ा खाने से शरीर और हड्डियों को आवश्यक पोषक तत्व मिलता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।
4. पाइनएप्पल का करें सेवन
पाइनएप्पल यानी अनानास पोटैशियम से भरपूर होता है। पोटैशियम हड्डियों से कैल्शियम की कमी को कम कर सकता है। इसके अलावा, पाइनएप्पल कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है। गर्मियों में रोजाना पाइनएप्पल का एक टुकड़ा खाने से आपको तरोताजा महसूस होगा। साथ ही इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
5. संतरा हड्डियों बनाए मजबूत
हड्डियों के लिए संतरा भी फायदेमंद हो सकता है। संतरे के जूस में भरपूर रूप से कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती में योगदान रखता है। संतरे के जूस का नियमित सेवन से सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव किया जा सकता है।
6. केला है फायदेमंद
केला पाचन शक्ति के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा केले में मैग्नीशियम भरपूर रूप से होता है, जो हड्डियों और दांतों की संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो केले को नियमित के आहार में शामिल करेँ।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
| --------------------------- | --------------------------- |