Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आपके नवजात शिशु का विकास
आपके खूबसूरत शिशु के जन्म के अवसर पर आप को बहुत बधाई! आपके शिशु को गर्भ के बाहर जीवन में समायोजित होने में कुछ दिन या फिर कुछ हफ्ते लग सकते हैं। और आपको भी एक नई माँ की दिनचर्या में बसने के लिए कुछ समय लग सकता है।
सब माता-पिता की तरह, आपके मन में भी अपने नवजात शिशु के बारे अनेक सवाल होंगे। आप जानने को उत्सुक होंगे की आपका शिशु आगे आने वाले हफ्तों में कैसे बढ़ेगा और बदलेगा।
हमारे इस लेख में शिशु के पहले चार हफ्तों के बारे में पूरी संदर्शिका (गाइड) दी गई है। यह आपको समझने में मदद करेगी कि शिशु कौन सा महत्वपूर्ण पड़ाव कब हासिल करेगा। यह बताएगी की आप कैसे अपने शिशु के समग्र विकास के लिए योगदान कर सकती हैं।
मेरा शिशु पहले महीने में क्या कर सकता है?
आपका नवजात शिशु बाहर की दुनिया में तेजी से तालमेल बिठाने में लगा है। इस चरण में वह अपना अधिकांश समय सोने और दूध पीने में व्यतीत करेगा, मगर, अब भी बहुत कुछ चल रहा होता है।
संभव है आपको ऐसा लगेगा की आपका शिशु इस समय ज्यादा कुछ नहीं कर रहा है, परन्तु सच यह है की वह बहुत कुछ सीख रहा है। यद्यपि, शिशु ज्यादा दूर तक नहीं देख सकता, लेकिन वह आपका चेहरा देखना बहुत पसंद करेगा। और जब आप उसे बहुत नजदीक से प्यार-दुलार करेंगी, तो वह आपकी मुखाकृति को गौर से देखेगा।
इतनी छोटी सी उम्र में भी वह आपके चेहरे के भावों की नकल करने का प्रयास करेगा। आप अपनी जीभ बाहर निकालें और देखें कि क्या वह भी आपकी नकल करता है या नहीं।
मेरे नवजात शिशु के मुड़े हुए हाथ और पैर कब सीधे होंगे?
आपका नवजात शिशु अभी अपनी बांहें और टांगे पूरी तरह फ़ैला नहीं सकेगा इसलिए वह थोड़ा सिकुड़ा हुआ सा दिखेगा। यह पूरी तरह सामान्य है, धीरे-धीरे जैसे शिशु को आपके गर्भ से बाहर रहने की आदत होगी, वैसे-वैसे वो अपने अंगो को फैलाना शुरू करेगा।
यदि आपके शिशु का जन्म ब्रीच स्थिति में हुआ था, तो अंगों को सीधा होने में कुछ और समय लग सकता है । यह इसलिए क्योंकि ब्रीच स्थिति में शिशु के पैर उसके कानों के पास मुड़े होते हैं। ऐसी अवस्था में बाहर आकर पैरों को सीधा होने में कुछ दिन लग सकते हैं।
यदि आपके शिशु टांगे धनुष की तरह मुड़ी हुई लगें, तो भी चिंता न करें। यह टांगों को सीधा करने की प्रक्रिया का हिस्सा है और शिशु के दो साल का होने तक ये ठीक हो जानी चाहिए।
मेरा शिशु कब नियमित रूप से दूध पीने और सोने लगेगा?
आपके नवजात शिशु के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है भोजन, इसके बाद दूसरे नंबर पर उसकी नींद आती है। मगर, आप दोनों को ही भोजन और सोने की नियमित दिनचर्या में आने में समय लग सकता है।
पहले कुछ दिनों में, आपका नवजात शिशु दिनभर लगातार कुछ अंतराल पर स्तनपान करता रहेगा। आप शायद यह पाएंगी की उसे दिन में आठ से 15 बार दूध चाहिए होता है। पहले हफ्ते के बाद या इसके आसपास यह घटकर एक दिन में छह से आठ बार हो सकता है। स्तनपान करने वाले शिशुस्तनपान के क्या लाभ हैं?फॉर्मूला दूध पीने वाले शिशुओं की तुलना में अक्सर अधिक बार दूध की मांग करते हैं।
आपके शिशु की नींद की आदत भी इसी तरह अनियमित हो सकती है। वह 24 घंटे की अवधि में संभवतः कुल 16 से 17 घंटे सोएगा। परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि इससे आप भी अच्छी और लंबी नींद नहीं ले पाएंगी, क्योंकि शिशु लगभग आठ झपकियों में अपनी नींद पूरी करता है।
कई माताएं प्रसूति के बाद एकांतवास का पालन करती हैं और उनके पास इस दौरान सहायता के लिए घर का कोई सदस्य या कामवाली होती है। इस तरह वे आराम कर पाती हैं और प्रसव की थकान से उबर सकती हैं।
छह से आठ सप्ताह के बीच, आपका शिशु भोजन और सोने के नियम का पालन करने लग सकता है। हालांकि, आप कुछ महीनों के लिए कोई असली दिनचर्या नहीं देख पाएंगी ।
मेरा नवजात शिशु इतना क्यों रोता है? मैं उसे कैसे शांत कर सकती हूं?
आपके गर्भ में शिशु गर्माहट भरे आरामदेह माहौल में था। अब जन्म के बाद उसे बाहर के विभिन्न तरह के दृश्यों, आवाजों और अनुभूतियों के साथ तालमेल बिठाने में शिशु को कुछ समय लगेगा।
आपका शिशु अभी अपना व्यक्तित्व ठीक से दिखा नहीं सकता है, मगर वह स्वयं को व्यक्त करने का एक ही तरीका जानता है: वह है रोना। रोने के मतलब यह नहीं है कि वह खुश नहीं है, बल्कि यह उसका आपसे बातचीत करने का तरीका है।
उज्जवल और व्यस्त संसार में आने के बाद से आपका शिशु उत्तेजना के तीव्र प्रवाह में समायोजित होने का प्रयास कर रहा है। अगर वह अत्याधिक उत्तेजित होकर रो रहा है, तो आप उसके साथ सौम्यता से बोलेंगी और उसे गोद में अपने नजदीक उठाएंगी, तो वह शांत होने लग सकता है। वह जब आपकी आवाज सुनता है और आपके चेहरे को देखता है, तो "आह" की ध्वनि भी कर सकता है।
आप अपने शिशु को स्पर्श के जरिये भी शांत करा सकती हैं। अधिकांश शिशुओं को अच्छा लगता है जब उन्हें गोद में लिया जाए, लाड़-प्यार किया जाए, चूमा जाए, सहलाया जाए या फिर थपथपाया जाए। मालिश करवाना और आपकी गोद में हल्के-हल्के झूलना भी शिशुओं को पसंद आता है। स्पर्श शिशु के साथ संवाद करने और उसे शांत कराने का महत्वपूर्ण तरीका है। शिशु की मालिश के फायदों के बारे में और अधिक पढ़े।
शिशु को एक हल्के कंबल में आरामदेह ढंग से लपेटा जाए, तो यह भी उसे अच्छा लगता है। शिशु को सुरक्षित ढंग से कपड़े में लपेटने (स्वोडलिंग) के बारे में हमारा यह विडियो देखें।
कभी-कभी ऐसा होगा की आपका शिशु बहुत ज्यादा रोएगारोते हुए शिशु को कैसे शांत कराएं? और आप उसे आसानी से शांत न कर पाएं। यदि आप स्तनपान करा रहीं हैं, तो उसे स्तन दूध पिला के शांत करने की कोशिश करें। यदि आप फॉर्मूला दूध पिलाती हैं, तो उसे एक बोतल देकर शांत करने की कोशिश करें।
क्या नवजात शिशु को शांत करने के लिए चूसनी या पैसिफायर देना सही है?
शिशु को चूसना बहुत अच्छा लगेगा और यदि वह बेचैन हो तो उसे शांत करने में भी यह मदद करता है।
हालांकि, शिशु को पैसिफायर या सूदर यानि कि चूसनी देने से पहले उसे शांत करवाने के अन्य उपायों के बारे में सोचें। पहले उसे स्तनपान या बोतल से दूध पिलाएं, इसके बाद डकार दिलवाएं। उसे सीने से लगाएं या गोद में हल्के-हल्के हिलाएं, और देखें कि क्या इससे उसे आराम मिलता है।
ध्यान रखें कि भारत में अधिकांश डॉक्टर चूसनी के इस्तेमाल की सलाह नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि सही से इस्तेमाल न किए जाने पर यह शिशु के लिए संक्रमणों जैसे कि गैस्ट्रोएंटेराइटिस आदि का स्त्रोत हो सकती है। इसलिए यदि आप शिशु के लिए चूसनी का इस्तेमाल करना चाहें तो पहले इस बारे में शिशु के डॉक्टर से बात कर लें।
विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि यदि आप स्तनपान करवा रही हैं, तो शिशु को तब तक चूसनी न दें जब तक आप दोनों स्तनपान के आदि न हो जाएं। शिशु के छह से आठ हफ्तों का हो जाने पर आमतौर पर स्तनपान आप दोनों के लिए आसान हो जाता है।
मेरे शिशु की दृष्टि कितनी अच्छी है?
आपके शिशु की दृष्टि अभी काफी धुंधली है। वास्तव में एक नवजात शिशु की दृष्टि की दूरी 20 से 30 सें.मी. (8 से 12 इंच) होती है। अन्य शब्दों में कहा जाए, तो आपका शिशु केवल उसी व्यक्ति का चेहरा देख सकता है, जो उसे गोद में उठाएगा, शेष कुछ नहीं।
इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है की फिलहाल उसके लिए आपका चेहरा सबसे दिलचस्प चीज है। अपने चेहरे को शिशु के चेहरे के नजदीक रखें ताकि वह आपके फीचर्स को समझ सके। वह आपके चेहरे और भावों की और आकर्षित होगा, इसलिए आप उसके सामने अजीबोगरीब मजाकिया चेहरे बनाएं और वह आपको एकटक देखता ही रहेगा।
आपका शिशु चमकदार रोशनी के प्रति संवेदनशील है, जिसकी वजह से वह अपनी भौंहों सिकुड़ता है या फिर पलक झपकता है। अक्सर आप देखेंगे की वह अपना सिर और आंखें एक खिड़की या प्रकाश के किसी अन्य स्रोत की ओर रखता है। वह एक सादी दीवार पर छाया की आकृति देख कर मोहित भी हो सकता है।
इतनी कम उम्र में भी शिशु अंतर्ज्ञान से आपका चेहरा और हाव-भाव पहचान सकता है। कभी-कभार उनकी नकल भी कर सकता है।
अपने शिशु को अपने चेहरे के भावों की नकल करने का मौका दें। आप अपने चेहरे को उसके पास लाएं, अपनी जीभ निकालें या कुछ समय के लिए अपनी भौहें हिलाएं। ऐसा दोबारा करें। अब उसे आपकी नकल करने का कुछ समय दें। उसे नकल करने में कुछ मिनट लग सकते हैं या फिर हो सकता है वह कोई प्रतिक्रिया न दें। मगर यह पक्का है कि वह आपको देख रहा है और काफी कुछ सीख रहा है।
आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ पल आपका नवजात शिशु चुपचाप और एकाग्र रहता है। यह अपने शिशु के साथ खेलने और उसके साथ बात करने का अच्छा मौका है।
यदि आपके द्वारा उसके साथ बातचीत करने पर वह प्रतिक्रिया नहीं दिखाता है, तो इसका अर्थ यह है कि उसको नींद आ रही है या उसका ध्यान कहीं और है। यदि वह आपको कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, तो आप कुछ समय बाद कोशिश करें।
मैं अपने नवजात के साथ क्या खेल सकती हूं?
आपका शिशु आवाजों और चमकदार रंगों की तरफ मोहित होता है। काले-सफेद खिलौने, कॉट पर लटकने वाले चमकदार रंगों वाले खिलौने और तस्वीरों वाली किताबें, जिनमें मोटी लाइन के चित्र (और रंग) बने हों, आपके शिशु को आकर्षित करेंगे।
शिशु की अपने आसपास की दुनिया को समझने में मदद करना अच्छा है, मगर इस दौरान अपने शिशु की प्रतिक्रिया ध्यान से देखें। हो सकता है वह केवल थोड़ी देर ही खेल का मजा ले और फिर थक जाए। यह भी हो सकता है कि वह एक समय में एक ही इंद्रिय को उत्प्रेरित कर पाए, जैसे दृष्टि या आवाज। यदि उसकी दृष्टि और सुनने की क्षमता दोनों एक साथ काम करें तो शिशु को बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है।
आपका शिशु उबासी द्वारा, अपनी निगाह हटा कर, पीठ को चापाकार में लाकर, मुंह घुमाकर, चिड़चिड़ाकर या रोकर यह दर्शाएगा कि वह थक चुका है। वह आपको यह भी बताएगा कि उसे क्या पसंद है और आप यकीन करें या न करें मगर आप उसके इन चिन्हों को कुछ समय में ही समझ जाएंगे।
शिशु को अपने प्रतिबिंब बहुत आकर्षक लगते हैं। शिशु को आनंदित करने के लिए उसके पालने या कॉट के किनारे पर न टूटने वाला एक दर्पण रखें, ताकि वह इसकी तरफ देखे। शिशु को अभी अपनी पहचान नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए नज़र केन्द्रित कर वह आईने में अपनी हरकतें देखेगा।
उसे एक प्ले जिम जैसा मनोरंजक खिलौना लाकर दें, जिसमें देखने, हाथ-पैर मारने और अलग-अलग आवाजें सुनने के लिए अनेक वस्तुएं होती हैं। इससे आपका शिशु अपनी भुजा, हाथ और अंगुलियों के समन्वय का अभ्यास करेगा। इस तरह बिस्तर पर लेटे रहना उसके लिए और आनंददायक होगा।।
इस समय आपका शिशु प्ले जिम में लटकते हुए खिलौनों को छूने कि बजाय केवल देखेगा। अभी वह अपनी बाजुओं को इतना नियंत्रित नहीं कर सकता कि वे किसी विशेष चीज तक पहुंच सकें। इस प्रकार की गतिविधि लगभग चार महीने में दिखाई देती हैं।
क्या मेरा शिशु सामान्य रूप से विकसित हो रहा है?
प्रत्येक शिशु अनूठा और अलग है। आपका शिशु शारीरिक माइल्सटोन अपनी ही गति से हासिल करेगा।। ये सामान्य मार्गदर्शक हैं, जिन्हें करने की क्षमता आपके शिशु में होती है। अगर यह अभी नहीं कर रहा है, तो थोडे़ समय बाद करेगा।
यदि आपके शिशु ने समय से पूर्व यानि गर्भावस्था के 37 हफ्ते से पहले जन्म लिया है, तो, आप देखेंगे कि उसे वही सब चीजें करने में ज्यादा समय लगता है, जो समय से जन्म लेने वाले बच्चे जल्दी करते हैं। यही कारण है कि समय से पूर्व पैदा होने वाले शिशुओं को उनके डॉक्टरों द्वारा दो उम्र दी जाती हैं:
कालानुक्रमिक (क्रोनोलॉजिकल) उम्र, जिसकी गणना शिशु के जन्म की तारीख से की जाती है
समायोजित उम्र (एडजस्टेड/करेक्टेड ऐज), जिसकी गणना आपके शिशु के पैदा होने की तय तारीख (ड्यू डेट) से की जाती है
आप अपने प्रीमैच्योर शिशु के विकास को उसकी समायोजित उम्र से देखें, उसके जन्म की वास्तविक तिथि से नहीं। डॉक्टर समय से पूर्व जन्म लिए बच्चे का विकास उसकी संभावित जन्म तिथि से आंकलित करते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |