Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
टांके आने पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जानते हैं उनके बारे में।
सिजेरियन डिलिवरी के बाद टांके की देखभाल करते वक्त कपड़े जरूर बदलें
यदि आप अस्पताल से बैंडेड लगाकर घर जा रही हैं, तो दिन में एक बार टांकों को कवर करने वाले कपड़ों को जरूर बदलें। टांकों के गीला होने पर कपड़े एक से अधिक बार बदलें। टांकों को कितने वक्त तक ढंक कर रखना है, इस बारे में डॉक्टर आपको सलाह दे सकते हैं।
सिजेरियन डिलिवरी के बाद टांके साफ करते वक्त रखें ध्यान
टांकों के आसपास के हिस्से को साफ-सुथरा रखें। आप इसे पानी और साबुन से धो सकती हैं लेकिन, नल के पानी का नहीं उबले हुए पानी का उपयोग करें। टांकों को धोते वक्त इन्हें रगड़ें नहीं। आपको सिर्फ टांकों के ऊपर पानी डालना है, जिससे यह साफ हो जाएं। स्टिचिस एरिया को साफ करने के लिए बीटाडाइन सॉल्यूशन का यूज किया जा सकता है। बाथटब, स्विमिंग पूल, हॉट टब से दूरी बनाकर रखें। ज्यादातर मामलों में सर्जरी होने के बाद तीन हफ्तों तक ऐसा करने की मनाही होती है।
सिजेरियन डिलिवरी के बाद टांके आने पर टेप को न निकालें
सिजेरियन डिलिवरी के बाद पेट पर डॉक्टर कुछ छोटे-छोटे टेप लगा देते हैं। यदि यह टेप टांकों पर चिपक जाता है तो आपको इन्हें जबर्दस्ती निकालना नहीं है। आप इन्हें शावर से धोकर साफ तौलिए से पोछ सकती हैं।
यह टेप सर्जरी के एक हफ्ते के बाद अपने आप ही नीचे गिर जाएगा। यदि 10 दिन के बाद भी यह नहीं निकलता है तो आप इन्हें डॉक्टर की सलाह से निकाल सकती हैं।
सिजेरियन डिलिवरी के बाद टांके आने पर स्तनपान कराते वक्त रखें ध्यान
शिशु को स्तनपान कराते वक्त अक्सर महिलाओं को टांकों में दर्द होता है। कई बार महिलाएं इसकी वजह से शिशु को ठीक से स्तनपान नहीं करा पातीं। इस दर्द से बचने के लिए तकिए का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टांकों और शिशु के बीच में एक दायरा बनाकर रखेगा, जिससे टाकों पर दबाव कम पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, आप एक आरामदेह कुर्सी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सिजेरियन डिलिवरी के बाद टांके आने पर ढीले कपड़े पहनें
एनसीबीआई में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, सिजेरियन डिलिवरी से शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं को ढीले कपड़े पहनने चाहिए। सर्जरी के बाद महिलाओं को टाइट कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। उन्हें कॉटन की अंडरवियर ही पहननी चाहिए। इससे वे सहज महसूस करती हैं और टांकों पर भी जोर नहीं पड़ता।
बर्फ की सिकाई करें
सी सेक्शन के बाद महिला को कुछ हफ्ते या महीने तक टांके वाले स्थान पर तेज दर्द का अनुभव भी हो सकता है। जिससे राहत पाने के लिए डॉक्टर कुछ दवाओं के नियमित सेवन की भी सलाह दे सकते हैं। हालांकि, अगर दवाओं का सेवन करने के बाद भी दर्द का अनुभव तेज हो रहा है, तो इससे राहत पाने के लिए बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी कॉटन के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और फिर इसे टांके वाले स्थान के चारों तरफ हल्के हाथों से घुमाएं। ध्यान रखें कि बर्फ को टांके लगे स्थान के ऊपर न रखें। बर्फ की सिकाई दर्द के साथ-साथ सूजन से भी राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
जब तक टांके का घाव पूरी तरह से भर नहीं जाता, तब तक वहां पर किसी भी तरह के कॉस्मेटिक का इस्तेमाल न करें। कॉस्मेटिक्स में कई तरह के केमिकल हो सकते हैं, जो टांके वाली जगह पर खुजली या इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। जब आपके टांके वाले घाव पूरी तरह से सूख जाएं, तो यहां पर किसी भी कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
सिजेरियन डिलिवरी के बाद इन बातों का भी रखें ध्यान
टेम्प्रेचर को करें मॉनिटरिंग
महिलाओं को शरीर के तापमान पर निगाह बनाए रखनी चाहिए। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो अपने पार्टनर की मदद लें। कई मामलों में शरीर का तापमान इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
सर्जरी के बाद तुरंत बदलें कपड़े
टांकों को जल्द से जल्द ठीक करके सामान्य दिनचर्या प्राप्त करने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना है। एनसीबीआई में सिजेरियन डिलिवरी के संबंध में प्रकाशित एक लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि सर्जरी के 24 घंटे बाद महिला के कपड़े तुरंत बदले जाने चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |