Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रोज दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे
अश्वगंधा और दूध का साथ में सेवन करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। अश्वगंधा में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जबकि दूध का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्ट्रेस और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। वहीं दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जिनसे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही अश्वगंधा और दूध का साथ में सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसके अलावा दूध और अश्वगंधा के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं और शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है। इन दोनों को मिलाकर आप रात में पी सकते हैं। इससे नींद भी अच्छी आती है। आइए दूध और अश्वगंधा के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दूध और अश्वगंधा के फायदे
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
आजकल कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में उनके लिए दूध और अश्वगंधा का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। दूध और अश्वगंधा में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं साथ ही अपच और कब्ज जैसी परेशानियों से आराम दिला सकते हैं।
2. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। दरअसल दूध और अश्वगंधा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इनमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।
3. हड्डियों को मजबूत बनाए
बढ़ती उम्र के साथ आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में अश्वगंधा और दूध जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद प्रोटीन, फास्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। यह जोड़ों की सूजन और दर्द से छुटकारा भी दिला सकता है।
4. अनिद्रा की समस्या
काम और अधिक स्ट्रेस के कारण कई लोगों को रात में समय पर नींद नहीं आती है। ऐसे में उन्हें दूध और अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उन्हें रात में अच्छी नींद आती है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।
5. कमजोरी दूर करे
अश्वगंधा और दूध के सेवन से कमजोरी दूर होती है। यह अंदरूनी ताकत बढ़ाने और दैनिक जीवन में बेहतर करने के लिए शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए रोजाना आपको अश्वगंधा और दूध का सेवन करना चाहिए।
कैसे करें अश्वगंधा और दूध का सेवन?
अश्वगंधा की सूखी हुई जड़ों को आप पीसकर पाउडर बना सकते हैं। रोज रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में 4 चुटकी अश्वगंधा पाउडर डालकर पिएं। इससे आपको ऊपर बताए गए फायदे मिलेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |