healthplanet.net

Posted on

बच्चेदानी के ऑपरेशन के कारण -

यदि समस्या दवाई या अन्य उपचार से ठीक न होने वाला हो व ऑपरेशन करना या गर्भाशय निकालना अंतिम उपाय बचे तब ही ऑपरेशन कराना चाहिए. गर्भाशय के धमनियों को सोनोग्राफी तकनीक से या लैप्रोस्कोपी तकनीक से बांधा जा सकता है जिससे रक्तस्राव बंद हो सकता है और गर्भाशय बाहर निकालने से बचा जा सकता है.

कई बार मासिक धर्म (माहवारी) से संबंधित या अन्य कारणो से रक्तस्राव ज्यादा होने लगता है जो दवाई से भी नहीं रुकता है तब ऐसी अवस्था में गर्भाशय निकालने की जरूरत पड़ जाती है. पेडू में पुराना दर्द जिसका कारण गर्भाशय के संक्रमण हो सकता है, इस स्थिति में भी गर्भाशय के ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है. गर्भाशय के मुंह पर या गर्भाशय से जुड़ा कैंसर में गर्भाशय को ऑपरेशन के द्वारा शरीर से बाहर निकालना पड़ता है. कभी-कभी गर्भाशय योनि मार्ग से नीचे उतर जाता है तो इस स्थिति में गर्भाशय को ऑपरेशन द्वारा हटा दिया जाता है. कभी-कभी प्रसव के बाद का रक्तस्राव बंद नहीं होता है तब गर्भाशय को हटाना पड़ता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info