Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फंगल इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से
Foods for Fungal Infection in Hindi: फंगल इंफेक्शन होने पर आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
Fungal Infection in Hindi: फंगल इंफेक्शन एक आम समस्या है। वैसे तो यह बरसात में अधिक होता है, लेकिन फंगल इंफेक्शन किसी भी मौसम में हो सकता है। फंगल इंफेक्शन एक दर्दनाक स्थिति हो सकती है। इसमें त्वचा पर रेडनेस, लाल चकत्ते और खुजली की समस्या होने लगती है। अगर आपको भी अपनी त्वचा पर फंगल इंफेक्शन का कोई लक्षण नजर आता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट किया जाना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए, आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं फंगल इंफेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं?
फंगल इंफेक्शन में क्या खाएं?-
हल्दी
फंगल इंफेक्शन होने पर आपको अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक पावरफुल एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल एजेंट होता है। अगर आप हल्दी का सेवन करेंगे, तो इससे इंफेक्शन आदि को कम करने में मदद मिल सकती है। आप हल्दी को सब्जी, दाल में शामिल करें। साथ ही हल्दी वाला दूध पीना भी फायदेमंद होता है।
लहसुन
फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप लहसुन का भी उपयोग कर सकते हैं। लहसुन में एलिसिन अधिक होता है। आपको बता दें कि एलिसिन कवक और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। फंगल इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए आप लहसुन को सुबह खाली पेट खा सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 1-2 कलियों का सेवन करें, इससे आपको लाभ मिल सकता है।
दही
दही भी फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, इससे इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही दही खाने से आप अपने शरीर को हाइड्रेट भी रख सकते हैं। आप चाहें तो फंगल इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए दही को त्वचा पर लगा भी सकते हैं।
पत्तेदार साग
पत्तेदार साग भी फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपनी डाइट में केल, हरी बीन्स, प्याज, तोरी, लौकी, गोभी और ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से पत्तेदार साग खाने से पेट सही रहता है, साथ ही इंफेक्शन के लक्षणों में भी आराम मिलता है।
अदरक
अदरक के सेवन से भी फंगल इंफेक्शन से भी राहत मिल सकती है। अदरक में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। फंगल इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए आप सुबह खाली पेट अदरक का सेवन कर सकते हैं। आप अदरक का काढ़ा, चाय या फिर रस बनाकर पी सकते हैं।
फंगल इंफेक्शन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods to Avoid in Fungal Infections in Hindi
फंगल इंफेक्शन होने पर आपको हाई शुगर फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको केले, खजूर, किशमिश और आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
फंगल इंफेक्शन में आपको लस वाले अनाज जैसे गेहूं, राई, जौ का सेवन नहीं करना चाहिए।
रिफाइंड ऑयल का सेवन करने से भी आपको बचना चाहिए। इससे फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है।
इसके साथ ही आपको मूंगफली, काजू और पिस्ता का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको भी फंगल इंफेक्शन हो जाता है, तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं, अगर इंफेक्शन को ठीक होने में लंबा समय लग रहा है, तो आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |