Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1 से 15 साल की उम्र तक के बच्चों में कितना होना चाहिए वजन और लंबाई? जानें डॉक्टर से
उम्र के हिसाब से हाइट व वजन का होना जरूरी है। 1 से 15 साल की तक बच्चों में कितना होना चाहिए वजन-लंबाई।
बच्चों की उम्र के हिसाब से उनका वजन और हाइट है तो इसका मतलब है, आपका बच्चा स्वस्थ है और उसकी डाइट अच्छी है। आपके बच्चे को पौष्टिक आहार मिल रहा है। बच्चों की हाइट और वजन बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। अगर आपके बच्चे की डाइट अच्छी नहीं है या बच्चा फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन ज्यादा करता है तो यह आपके बच्चे के वजन और हाइट में प्रभाव डालेगा। जमशेदपुर के बिष्टुपुर के हॉस्पिटल की डायटीशियन संचिता गुहा से जानेंगे पोषक तत्व बच्चों के लंबाई और वजन बढ़ाने में कितना कारगर होता है और किस उम्र में कितनी हाइट और वजन होनी चाहिए।
बीच-बीच में बच्चों का वजन व हाइट नापना जरूरी
डायटीशियन बताती हैं कि ये पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि बच्चों का वजन और हाइट की बीच-बीच में जांच की जाए। इसकी शुरुआत घर से ही करनी चाहिए। आप बच्चों की हाइट को घर पर ही नाप सकते हैं। बच्चों के बढ़ने के साथ उम्र व वजन का बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है। यदि बच्चों की उम्र के हिसाब से उनकी हाइट न बढ़े तो समझे कि कहीं न कहीं कमी है। इसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
Child Height
उम्र के हिसाब से कितनी होनी चाहिए हाइट और वजन
उम्र औसत वजन औसत लंबाई
एक साल 9.2 किलो 29.2 इंच
दो साल 12 किलो 33.5 इंच
तीन साल 14.2 किलो 37 इंच
चार साल 15.4 किलो 39.5 इंच
5 साल 17.9 किलो 42.5 इंच
6 साल 19. 9 किलो 45.5 इंच
7 साल 22.4 किलो 47.7 इंच
8 साल 25.8 किलो 50.5 इंच
9 साल 28.1 किलो 52.5 इंच
10 साल 31.9 किलो 54.5 इंच
11 साल 36.9 किलो 56. 7 इंच
12 साल 41.5 किलो 59.0 इंच
13 साल 45.8 किलो 61.7 इंच
>14 साल 47.6 किलो 62.5 इंच
>15 साल 53.5 किलो 64.0 इंच
पोषक तत्व शरीर को नहीं मिलने से हाइट छोटी रह जाती है
डायटीशियन बताती हैं कि उम्र के हिसाब वजन और हाइट की बढ़ोतरी हो इसके लिए सबसे जरूरी होती है बच्चों का डाइट चार्ट। बिना अच्छी डाइट के बच्चों में ग्रोथ नहीं हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों की लंबाई और वेट उसके खाने पर निर्भर करता है। अगर बच्चों को शुरुआत में मिनरल, प्रोटीन, विटामिंस, फाइबर युक्त पोषक तत्व भोजन के रूप में देंगे तो बच्चों शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होगा। आजकल के बच्चे के जंक फूड और फास्ट फूड ज्यादा खाना चाहते हैं, इन सारी चीजों को खाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ उम्र के हिसाब उसका वजन ज्यादा तो कभी कम होता है। जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलने से बच्चों की हाइट भी कम रहती है। आइए हम आपको बताते हैं उम्र के हिसाब से सही वजन और हाइट के लिए बच्चों के डाइट प्लान में क्या शामिल करें।
नियमित रूप से दूध दें
एक्सपर्ट बताती हैं कि बच्चों की हड्डियों का मजबूत होना काफी जरूरी होता है, क्योंकि बचपन में खेल-खेल में वो काफी गिरते हैं। अगर हड्डियां कमजोर रहेगी तो वह बार-बार टूटेगी, इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है। दूध से बच्चों को कैल्शियम मिलता है। इसलिए दूध पर्याप्त मात्रा बच्चों को देना चाहिए। इससे बच्चों की उम्र के हिसाब से लंबाई बढ़ती है।
खाने में फल दें, इससे बॉडी ग्रोथ होता है
>एक्सपर्ट बताती हैं कि खाने में शुरू से बच्चों को फल देना चाहिए। स्नैक्स के रूप में बच्चों की डाइट चार्ट फल को शामिल करें। ब्रेकफास्ट और शाम को फल दें। इसके साथ शाम में फल का जूस पीने को दें सकते हैं। फलों विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम होता है। जो बॉडी ग्रोथ में काफी मदद करता है। फलों को खाने से शरीर की लंबाई बढ़ती है।
चिकन और मीट डाइट चार्ट में जोड़ें
एक्सपर्ट बताते हैं कि दो साल से ज्यादा उम्र के बच्चों की डाइट प्लान में सप्ताह में कम से कम तीन चिकन और मीट शामिल करना चाहिए। मीट में काफी ज्यादा प्रोटीन होती है। जो शरीर को एनर्जी देता है साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसे खाने बच्चों के लंबाई बढ़ती है।
हरी सब्जियों को खाने की आदत दिलाएं
एक्सपर्ट बताती हैं कि बच्चे के शारीरिक ग्रोथ के लिए हरी सब्जियां काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तक मिलते हैं। प्रतिदिन सब्जियों को खाना चाहिए। सब्जियां खाने में बच्चे काफी नखरा करते हैं। इसलिए छोटी उम्र से सब्जियों की आदत बच्चों को लगाना चाहिए। इससे बच्चे की वजन बढ़ता है साथ ही लंबाई भी ज्यादा रहती है।
रोजाना डाइट में शामिल करें दाल
एक्सपर्ट बताती हैं कि दाल में कई तरह के प्रोटीन और विटामिंस होते हैं। जो बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास के लिए जरूरी होता है। दाल खिलाने की आदत बच्चों को शुरू से ही लगानी चाहिए। इससे वजन के साथ बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है। छह माह के बाद बच्चों को दाल का सूप या दाल का पानी पिलाना चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। दो साल के बच्चों को दाल की खिचड़ी दे सकते हैं। तीन साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को रोजाना लंच में चावल के साथ दाल दें।
अंडा में है काफी प्रोटीन, होता है मानसिक विकास
एक्सपर्ट बताती हैं कि अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। जो बॉडी ग्रोथ के साथ मानसिक विकास में भी मदद करता है। लगातार छह माह तक अगर हम ब्रेकफास्ट में बच्चों को दो अंडे देते हैं तो बच्चों की हाइट बढ़ती है, ऐसा रिसर्च में दावा किया गया है। जिन बच्चों का वजन काफी कम है, उन्हें कम से कम रोजाना चार अंडे खाने चाहिए।
डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह है जरूरी
अगर आप अपने बच्चों के उम्र के हिसाब से हाइट और वजन सामान्य रखने के लिए ऊपर बताई चीजों को बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह लें। सलाह लेने के बाद ही डाइट में इन चीजों को शामिल करें।
| --------------------------- | --------------------------- |