healthplanet.net

Posted on

डेंगू के मरीज को नहीं खाना चाहिए आलू, काली मिर्च और टमाटर! जानिए मेडिकल साइंस की राय
देश के कई हिस्‍सों में डेंगू की पुष्टि हुए बिना भी मरीजों में प्‍लेटलेट घटने की समस्‍या सामने आ रही है.

इन दिनों डेंगू और वायरल बुखार का सीजन चल रहा है. हर घर में कोई न कोई इससे पीड़ित है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने के साथ-साथ आपके लिए यह जानना जरूरी है कि डेंगू बुखार में आपको क्या-क्या नहीं खाना चाहिए. दरअसल, डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिसका मेडिकल साइंस में कोई विशेष इलाज नहीं है. हमारा शरीर डेंगू के वायरस से लड़ता है और खुद इस बीमारी से हमें उबारता है. लेकिन कई बार लापरवाही या किसी अन्य कारण से डेंगू से पीड़ित मरीज की हालत गंभीर हो जाती है और उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ जाती है. कई बार डेंगू जानलेवा भी हो जाता है.

मेडिकल साइंस में कोई स्पेशल इलाज न होने के कारण तमाम लोग डेंगू के इलाज में देसी तरीके भी अपनाते हैं. देसी तरीके में बकरी के दूध का सेवन, पपीते के पत्ते का रस आदि शामिल है.

कोई अचूक इलाज नहीं
दरअसल, डेंगू में सबसे बड़ी दिक्कत इंसान के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या का कम हो जाना है. रक्त में प्लेटलेट्स की वजह से ही रक्त जमता है या कहें कि गाढ़ा होता है. एक स्वस्थ्य व्यक्ति के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या 1.5 लाख से 4 लाख के बीच होनी चाहिए, लेकिन डेंगू के मरीजों में यह संख्या गिरकर कुछ हजार तक आ जाता है. दूसरी तरफ मेडिकल साइंस में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने का कोई अचूक इलाज नहीं है. ऐसे में लोग देसी इलाज का तरीका अपनाते हैं.

पपीते के पत्ते का रस
पपीते के पत्ते का रस और बकरी के दूध को इसके लिए सबसे कारगर बताया जाता है लेकिन मेडिकल साइंस इसकी पुष्टि नहीं करता है. लेकिन ये चीजें पूरी तरह से जैविक हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, इसलिए इन्हें आजमाने में कोई दिक्कत नहीं है.

इस बीमारी में क्या नहीं खाएं
दरअसल, डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान का रक्त प्लेटलेट्स की कमी की वजह से पतला होने लगाता है. ऐसे में इस बीमारी में हमें ऐसी कोई भी दवाई या खाना नहीं खाना चाहिए जिससे कि यह रक्त और ज्यादा पतला हो. डॉक्टर मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ और प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर भोजन करने को कहते हैं. ऐसे में मरीज रिकवरी के वक्त मीट, अंडे, लीवर का भी सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर में तेजी से रक्त बनता है और इंसान का प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होता है.

न लें पेन किलर
लेकिन आपको कुछ ऐसी चीजें हैं जिसका सेवन करने से पूरी तरह से बचना चाहिए. मेडिकल साइंस डेंगू के मरीजों को किसी भी हालत में पेन किलर लेने से मना करता है. Brufen और Combiflam जैसे पेन किलर शरीर में रक्त को पतला कर हमें किसी भी प्रकार के दर्द से राहत दिलाते हैं. लेकिन डेंगू के केस में ये जानलेवा हो सकते हैं. डेंगू में प्लेटलेट्स की कमी की वजह से इंसान का रक्त पहले से ही पतला रहता है. ऐसे में इन दवाइयों के सेवन से पेट में रक्त स्राव होने का खतरा रहता है और ऐसा होने पर इंसान की स्थिति गंभीर हो सकती है.

नहीं खाना चाहिए टमाटर, आलू और काली मिर्च
डेंगू के मरीजों को आलू, टमाटर और काली मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए. दरअसल, इन चीजों में सॉलिसाइेट्स ( salicylates) पाया जाता है जो एस्प्रीन की तरह काम करता है. ये चीजें रक्त को पतला करती हैं और रक्त के जमने की प्रक्रिया को धीमी कर देती हैं. ऐसे में इससे भी डेंगू के मरीज के पेट में रक्त स्राव का खतरा बढ़ जाता है.

इसके आलावा चेरी, ब्लैकबेरी, सेब, अंगूर, नींबू, स्ट्रॉबेरी, ऑल्मन्ड, वालनट्स आदि का भी सेवन कम से कम करना चाहिए. इन सभी चीजों में खून को पतला करने वाले तत्व पाए जाते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info