healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी में नार‍ियल पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें रोजाना कितने गिलास पीना सही
कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड के अनुसार, गर्भावस्था में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल पदार्थो की मात्रा की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने स
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी और गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत को बनाए रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। प्रेग्‍नेंसी में पोषण से भरपूर चीजें लेना बहुत जरूरी होता है क्‍योंकि इससे मां और शिशु दोनों ही स्‍वस्‍थ रहते हैं। पोषण से भरपूर ऐसी ही चीजों में नारियल पानी का नाम भी शामिल है। नार‍ियल पानी में क्‍लोराइड, इलेक्‍ट्रोलाइट, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड के अनुसार, गर्भावस्था में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल पदार्थो की मात्रा की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने से प्रेगनेंट महिला को मिलते हैं क्या लाभ।
कब पीना चाहिए नार‍ियल पानी-
गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मॉर्निंग सिकनेस और थकान की शिकायत ज्‍यादा रहती है इसलिए इस दौरान नारियल पानी का सेवन करना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद रहता है। इस तिमाही में ही भ्रूण के दिमाग का विकास हो रहा होता है इसलिए उसे इस दौरान पोषक तत्‍वों की सबसे अधिक जरूरत होती है। नारियल पानी से मां और शिशु दोनों को ही जरूरी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info