healthplanet.net

Posted on

डिलीवरी के बाद आप दोबारा संभोग (सेक्स) कब शुरु करना चाहती हैं, यह आप पर निर्भर है। मगर बेहतर है कि आप रक्तस्त्राव (ब्लीडिंग) रुकने तक का इंतजार करें।

यदि आपको मूलाधार में चीरे (एपिसियोटमी) या पेरिनियम क्षेत्र के फटने की वजह से टांके लगे हैं या फिर आपका सीजेरियन ऑपरेशन हुआ है, तो आपको सेक्स शुरु करने से पहले कम से कम छह हफ्ते इंतजार करना होगा। इस बारे में आगे और अधिक जानें।

डिलीवरी के कितने समय बाद सेक्स करना शुरु कर सकते हैं?

यदि आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है, तो जब भी आपको और आपके पति को लगे कि अब सेक्‍स करने के लिए सही समय है, आप तब से प्रेम संबंध बनाना शुरु कर सकते हैं। मगर डिलीवरी के बाद दो हफ्तों तक या रक्तस्त्राव रुकने से पहले सेक्स करना शुरु न करें।

डिलीवरी के तुरंत बाद आपको रक्तस्त्राव हो रहा होगा, जिसे लोकिया कहा जाता है। कुछ महिलाओं में यह डिलीवरी के दो हफ्तों में बंद हो जाता है, वहीं कुछ महिलाओं में ब्लीडिंग छह हफ्तों तक भी जारी रहती है। जब रक्तस्त्राव रुक जाए और आपको उस जगह दर्द व असहजता न हो रही हो, आमतौर पर तब सेक्स करना सुरक्षित रहता है।

ऑपरेशन के बाद संभोग कब से शुरु किया जा सकता है?
यदि आपका सीजेरियन ऑपरेशन हुआ है, तो डॉक्टर आपको डिलीवरी के बाद फिर से प्रेम संबंध बनाना शुरु करने के लिए कम से कम छह हफ्तों तक इंतजार करने के लिए कहेंगी। इससे आपके चीरे के घाव को भरने और लोकिया बंद होने का समय मिल जाएगा।

चाहे आपके टांके जल्दी घुल या निकल गए हों और त्वचा की बाहरी परत भी बेहतर लग रही हो, तो भी दर्द या असहजता को पूरी तरह ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है। बाहरी घाव के ठीक होने के बाद भी अंदरुनी स्थिति को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है।

जन्म देने के बाद मुझे सेक्‍स करने की इच्छा क्यों नहीं होती?

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info