Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या गठिया के मरीज दूध और अंडे खा सकते हैं?
यह जान लें कि गठिया के मरीज सिर्फ वही प्रोटीन नहीं खा सकते जिसमें प्यूरीन की मात्रा ज्यदा होती है!
गठिया एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित हो जाने के बाद मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासतौर पर लोगों को ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है जिसमें प्रोटीन की मात्रा कम हो। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि गठिया के मरीजों को दूध और अंडें का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग पालक और दाल खाने से भी मना करते हैं। इन सब कारणों की वजह से गठिया से पीड़ित मरीजों का पेट ठीक से भर नहीं पाता है क्योंकि बिना प्रोटीन युक्त चीजें खाने से आपको ऐसा लगता है जैसे आपका पेट भरा ही नहीं है। गठिया के मरीजों को दूध और अंडा खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए इस बारे में हमने चेम्बूर स्थित गीता शेनॉय न्यूट्रीशन एंड वैलनेस क्लिनिक की डायटीशियन गीता शेनॉय से बात की।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह जान लेना ज़रूरी है कि प्रोटीन सिर्फ एक ही तरह का नहीं होता है बल्कि उसमें भी कई प्रकार होते हैं। गठिया के मरीजों को सिर्फ उसी प्रोटीन का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा हो जबकि ऐसे कई प्रोटीन हैं जिसमें प्यूरीन काफी कम होता है। डॉ. शेनॉय के अनुसार कुछ सब्जियों और सेरेल में पाया जाने वाला प्रोटीन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। अण्डों में जो प्रोटीन होता है उसमें भी प्यूरीन की मात्रा कम होती है इसलिए आप आराम से अंडे खा सकते हैं। इसके अलवा अण्डों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी, बायोटिन और फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जिस वजह से यह गठिया के मरीजों के लिए किसी भी कीमत पर नुकसानदायक नहीं है।
इसी तरह अगर हम दूध की बात करें तो आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि दूध आपके ब्लड में मौजूद यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने में मदद करती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप गठिया से पीड़ित हैं तो दूध का सेवन आपको इस समस्या से आराम दिलाएगा। इसके अलावा दूध में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे बोन डेंसिटी और बेहतर होती है और गठिया का खतरा कम होता है। हालांकि गठिया के मरीजों को चिकन, बीफ जैसी चीजें खाने से मना किया जाता है लेकिन वे दूध और अण्डों को अपनी डायट में आराम से शामिल कर सकते हैं।
एक दिन में कितना दूध और अंडो का सेवन करना चाहिए:
डायटीशियन गीता शेनॉय बताती हैं कि एक दिन में आप 400 एम एल तक दूध पी सकते हैं। इसके अलावा आप एक दिन में एक ही अंडा खाएं वो आपकी सेहत के लिए पर्याप्त है। कोशिश करें कि आप अंडे का सिर्फ सफ़ेद वाला हिस्सा ही खाएं वो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |