healthplanet.net

Posted on

माइग्रेन के मरीज रोजाना करें इन फलों का सेवन, मिलेगा फायदा
खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान और कामकाज के तनाव की वजह से लोग माइग्रेन की समस्या का शिकार हो जाते हैं। माइग्रेन में होने वाला सिरदर्द बहुत गंभीर होता है। कई बार मरीजों में यह दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाता है और इसकी वजह से मरीज की हालत बेहद खराब हो जाती है।
माइग्रेन में कौन से फल खाने चाहिए?-

माइग्रेन की समस्या में खानपान का सही ध्यान न रखने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इस परेशानी के कारण होने वाला सिरदर्द बेहद गंभीर हो सकता है और कुछ मामलों में माइग्रेन की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है। माइग्रेन में होने वाले दर्द को कम करने और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मरीजों को एंटी-ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
1. तरबूज का सेवन

माइग्रेन की समस्या में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है। माइग्रेन के मरीजों को डॉक्टर भी तरबूज खाने की सलाह देते हैं। तरबूज में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है, इसलिए इसका सेवन सिरदर्द कम करने और शरीर की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। माइग्रेन के मरीजों में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत गंभीर मानी जाती है। इसकी वजह से सिरदर्द और शरीर में दर्द ट्रिगर हो सकता है। तरबूज में पानी के अलावा पोटैशियम और मैग्नेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, माइग्रेन के मरीज रोजाना तरबूज का सेवन कर सकते हैं।
2. केले का सेवन

केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है। इसका सेवन शरीर को पर्याप्त पोषण देता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने का काम करता है। माइग्रेन की वजह से होने वाले सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए केले का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। केले में मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन सिरदर्द को कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। माइग्रेन की समस्या में डॉक्टर भी मरीजों को केला खाने की सलाह देते हैं।
3. सेब का सेवन

माइग्रेन के मरीजों के लिए सेब किसी औषधि से कम नहीं है। सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और पेक्टिन जैसे पोषक तत्व शरीर को बहुत लाभ पहुंचाते हैं। माइग्रेन की समस्या में रोजाना एक सेब का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। माइग्रेन में सेब खाने से सिरदर्द, मतली और उल्टी के लक्षणों को कम करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा सेब का सिरका भी माइग्रेन मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
4. स्ट्रॉबेरी का सेवन

स्ट्रॉबेरी खाने से माइग्रेन की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन साइनस के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व सिरदर्द को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
5. एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन माइग्रेन के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो खाने से सिरदर्द कम करने और माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। एवोकाडो में राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पोटैशियम और विटामिन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा एवोकाडो में ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो सिरदर्द को कम करने और माइग्रेन के मरीजों की परेशानियों को घटाने का काम करते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info