healthplanet.net

Posted on

भयंकर गैस और कब्ज का कारण बनती हैं सर्दियों की ये 5 सब्जियां, डिनर में खाने से बचें

Vegetables Cause Gas: अगर आपके पेट में गैस बनती है तो आपको इन 5 सब्जियों से परहेज करना चाहिए। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो सब्जियां?

जब सर्दियां आती हैं तो बाजार में ढेर सारी रंग-बिरंगी सब्जियां दिखने लगती हैं। सब्जियों वाले इस मौसम में कौन सी सब्जियां खाई जाए और किन सब्जियों को अवॉइड किया जाए, यह समझना बहुत जरूरी है। क्योंकि अधिकांश सब्जियां तो फायदेमंद होती हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जिनको खाने से आप गैस और कब्ज (Vegetables Cause Gas) के शिकार हो सकते हैं। खासकर, डिनर में इन सब्जियों का सेवन करने से आप परेशान हो सकते हैं, पेट में गैस बनने कारण आपकी नींद खराब हो सकती है। अगर आपको भी कुछ भी खाने पर गैस ज्यादा बनती है तो आपको सब्जियों का चुनाव करते समय सोच समझकर फैसले लेने चाहिए। यहां हम आपको 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनको खाने से आप भयंकर कब्ज और गैस के शिकार हो सकते हैं।
गैस का कारण बनती हैं ये सब्जियां - Vegetables Cause Gas Bloating in Hindi
1. गोभी
गोभी की सबसे ज्यादा पैदावार सर्दियों में होती है। सफेद फूल गोभी में भरपूर मात्रा में मिनरल और पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन यह कुछ लोगों के लिए गैस का कारण बन सकती हैं। अगर आप गैस के मरीज हैं तो आपको फूल गोभी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें फ्रक्टोस की मात्रा ज्यादा होती है।
2. हरी मटर
सर्दियों मटर की सब्जी खाना हर किसी को पसंद है, मगर ज्यादा खाने से यह आपके पेट अत्यधिक गैस बना सकती है। खासकर जिन लोगों को गैस की दिक्कत ज्यादा होती है उनको हरी मटर की सब्जी कम खानी चाहिए। वरना आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। आपके पेट में सूजन रह सकती है।
3. पत्ता गोभी
पत्ता गोभी क्रूसीफेरस कुल की सब्जियों में से एक है। इसमें फ्रक्टोस होता है जो गैस का कारण बनता है। इसमें फाइबर की भी मात्रा अधिक होती है, जिसे पचने में टाइम लगता है, यही वजह है कि जब आप इसे खाते हैं तो आपको गैस की दिक्कत होने लगती है।
4. अरबी
अरबी की सब्जी खाने के बाद उसे पचने में बहुत समय लगता है, क्योंकि इसमें भी फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसको खाने के बाद आपका पेट फूला रह सकता है। इसे खाने से आपको गैस ज्यादा बन सकती है।
5. ब्रुसेल्स स्प्राउट्स
क्रूसीफेरस कुल की सब्जियों में ब्रुसेल्स स्प्राउट्स भी है। यह पत्ते गोभी की तरह होती है, लेकिन बहुत छोटे आकार में होती है। इसका अक्सर सूप और सलाद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। खाने में पौष्टिक है लेकिन फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण आपके पेट में गैस बना सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info