healthplanet.net

Posted on

कम्‍प्‍यूटर जैसा दिमाग चाहिए, तो बच्चों को जरूर खिलाएं ये 5 फूड्स -

अंडा है जरूरी

दरअसल अंडे (Eggs) में मौजूद विटामिन्‍स, कैल्शियम, प्रोटीन ब्रेन डेवलपमेंट (Brain Development) के लिए बहुत ही जरूरी है. ये तत्‍व ग्रोइंग एज के बच्‍चों के ब्रेन सेल्स का विकास करने में तेजी से हेल्‍प करता है. जब बढ़ते बच्‍चों के‍ दिमाग को भरपूर विटामिंस मिलता है तो उनका दिमाग तेज से काम करने लगता है. जिससे बच्‍चों की मेमोरी भी स्‍ट्रॉंग होती है. शारीरिक तौर पर भी बच्‍चे स्‍ट्रौंग होते हैं.

दही बेहतरीन विकल्‍प

नए रिसर्च यह कह रहे हैं कि बच्‍चों के ब्रेन डेवलपमेंट में दूध से ज्‍यादा दही का योगदान होता है. अगर बच्चों को नियमित रूप से दही दिया जाए तो ब्रेन सेल्स फ्लेक्सिबल होते हैं, जिससे दिमाग को सिग्नल लेने और उस पर क्विक रिऐक्‍शन देने की क्षमता भी बढ़ ताजी है.

मेमोरी बढ़ाती है मछली

बचपन से हम और आप सुनते आ रहे हैं कि मछली खाने से दिमाग अच्‍छा होता है. दरअसल मछली में बहुत मात्रा में विटामिन डी और ओमेगा 3 होता है जो बढ़ते बच्‍चों के मेंटल डेवलपमेंट के लिए बहुत मददगार है.

तरह-तरह के बेरीज जरूरी

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी के अलावा चेरी और देसी बेरीज भी दिमाग के विकास के लिए जरूरी हैं. स्‍ट्रॉबेरी और ब्‍लू बेरी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो कि दिमाग की कार्य करने की क्षमता को बूस्‍ट करता है.

जरूर दें ड्राई फ्रू्ट्स

काजू, किशमिश, बदाम, पिस्‍ता, अखरोट से लेकर तमाम ड्राईफ्रूट्स बच्चों के दिमाग के लिए बहुत ही काम की चीज हैं. अगर बच्चों को दूध के साथ यह खिलाया जाए तो इसका असर दो गुना हो जाता है. रात को बादाम भिगोकर रखें और सुबह उन्हें खाली पेट छिलकर खिला दें. ब्रेन डेवलपमेंट के लिए यह बहुत ही जरूरी है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info