Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंतों की कमजोरी दूर कैसे करें-
1. सहजीरा
सहजीरा पाचन तंत्र के लिए एक सर्वोच्च जड़ी बूटी है। ये पेट में ऐंठन और मतली को कम करता है और आंतों से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट में फर्मेटेंशन को रोकता है। इसकी खास बात ये है कि ये आंतों के काम काज को तेज करता है और न्यूट्रीएंट ऑब्जर्वशन में मदद करता है। साथ ही ये शरीर से वेस्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए सहजीरा को भून लें और फिर इसका पाउडर बना कर इसका सेवन करें।
2. पुदीना
पुदीना को अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट लें तो ये आपके आंतों को साफ करने में मदद करेगा। दरअसल, पेपरमिंट ताजा होने के साथ-साथ एंटीस्पास्मोडिक, कूलिंग और एंटी-माइक्रोबियल भी है। यह खांसी और सर्दी में उपयोगी है। ये लिवर के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा लंबे समय तक अगर आप पुदीने के पानी का सेवन करें तो ये आपके आंत में चिपके हुए फैट और मल सबको साफ करेगा और वेट लॉस में मददगार होगा।
3. सौंफ
सौंफ सूजन को दूर करने में भी मदद कर सकता है और लिवर को उत्तेजित करता है। यह भूख में सुधार करता है, डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ावा देता है और पेट के दर्द को कम करता है। पर ये आंतों के लिए खास तौर पर काम करता है। दरअसल, ये आंतों की क्षमता बढ़ाते हैं और ऑब्जर्वशन को बढ़ाते हैं। यही एक कारण है कि खाना खाने के बाद लोगों को सौंफ खाने को कहा जाता है। तो, अगर आप सौंफ नहीं खाते तो खाना शुरू कर दें।
4. दालचीनी
दालचीनी भूख और सर्कुलेशन के लिए एक वार्मिंग उत्तेजक है। ये एंटीवायरल, जीवाणुरोधी और एंटी फंगल है। लेकिन इसकी खास बात ये है कि ये हेलिकोबैक्टर पाइलोरी पैदा करने वाले ब्लड शुगर और अल्सर को कम करने में मदद करता है। आप आंतों को डिटॉक्स करने के लिए इस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको अपने खाने-पीने की चीजों में दालचीनी पाउडर मिलाना है या फिर खाने के बाद चबा-चबा कर एक दालचीनी का टुकड़ा खाना है।
5. रोजमेरी
रोजमेरी एक उत्तेजक कार्मिनेटिव है जो आपके लिवर और आंतों को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आंतों के काम काज को तेज करते हैं और ऑब्जर्वशन प्रोसेस में तेजी लाते हैं। इसके लिए आपको रोजमेरी तो अपने चाय में शामिल करना है और इसका रेगुलर सेवन करना है।
| --------------------------- | --------------------------- |