healthplanet.net

Posted on

नाखून बढ़ाने के 5 चमत्कारी घरेलू उपाय:-

1) नाखून अगर सख़्त हैं तो एक कटोरी गुनगुने पानी में 5-6 बूंद ग्लिसरीन या सेंधा नमक मिला लें और इसमेें नाखूनों को 5-6 मिनट डुबोकर रखें. इससे वो मुलायम हो जाएंगे और उन्हें काटने में भी आसानी होगी.

2) रात में सोने से पहले नाखून और क्यूटिकल्स पर गर्म जैतून का तेल लगाएं. फिर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें. रात में ग्लव्ज़ (दस्ताने) पहनकर सोएं. ऐसा करने से आपके नाखून तेज़ी बढ़ेंगे और हेल्दी बनेंगे. आप चाहें तो 15-20 मिनट तक जैतून के गर्म तेल में नाखून डुबोकर भी रख सकती हैं. इससे भी नाखून तेज़ी से बढ़ते हैं.

3) सरसों के तेल से हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की मालिश करें. ऐसा करने से नाखून की ग्रोथ जल्दी होती है.

4) 1/4 कप नारियल तेल और उतनी ही मात्रा में शहद लें. इसमें 4 बूंद रोज़मेरी ऑयल मिलाएं. इस मिश्रण में नाखूनों को 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें. हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से नाखून तेज़ी से बढ़ते हैं और मज़बूत बनते हैं.

5) नाखूनों को स्वस्थ और मज़बूत बनाने के लिए खाने में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी और सी युक्त चीज़ें लें, जैसे- दूध, दही, हरी सब्ज़ियां, सलाद आदि.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info