Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अदरक का गर्म पानी पीने के फायदे, जानें बनाने का तरीका
अदरक में कई तरह की औषधीय गुण और स्वाद होते हैं। यह हर खाने का स्वाद बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आप अदरक का गर्म पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अदरक का गर्म पानी पीने से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। इसका स्वाद आपके गले की खराश को दूर करता है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे आपको हृदय संबंधी समस्याएं भी नहीं कम होने की संभावना रहती है। अदरक का गर्म पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और क्रोमियम पाए जाते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आइए अदरक का गर्म पानी पीने के फायदे और बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अदरक का गर्म पानी पीने के फायदे
1. वजन घटाने के लिए फायदेमंद
वजन घटाने के लिए अदरक का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। दरअसल अदरक के सेवन से शरीर में थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी पैदा करने वाली प्रक्रिया बढ़ती है। इन दोनों से वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है।
2. पाचन तंत्र में सहायक
अदरक का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक का उपयोग करने से कब्ज, डायरिया और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती है। अदरक में पाए जाने वाला जिंजरोल पाचन तंत्र में मस्कुलर एक्टिविटी को बढ़ाकर पाचन में मदद करने के साथ ही पेट फूलने की समस्या को कम कर सकता है। यह ब्लोटिंग और पेट में ऐंठन की समस्या को भी दूर करता है।
3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे
अदरक में टैनिन, पॉलीफेनोलिक, फ्लेवोनॉयड्स और ट्राइटरपेनॉइड जैसे यौगिक होते हैं, जो ब्लड शुगर कम करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही अदरक में मौजूद जिंजरोल शरीर में अल्फा एमाइलेज और अल्फा ग्लूकोसिडेस एंजाइम को बेहतर करके डायबिटीज को नियंत्रित कर सकता है। अदरक में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
4. गले की खराश दूर करे
बहुत लोगों को मॉनसून के मौसम में गले की खराश और वायरल फीवर जैसी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप अदरक का गर्म पानी पी सकते हैं। इससे गले की खराश और सूजन दूर हो सकती है। इससे गले का संक्रमण भी दूर हो सकता है।
5. कोलेस्ट्रोल लेवल कम करे
अदरक में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने की क्षमता होती है। अदरक का पानी शरीर में मौजूद लिपिड को कम कर सकता है। अदरक का सेवन करने से एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में इजाफा हो सकता है। इससे हृदय समस्याएं और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी नहीं होती है।
अदरक का पानी बनाने की विधि
अदरक का गर्म पानी तैयार करने के लिए आप अदरक को कूटकर उसे पानी में उबाल लें। फिर उसमें कुछ देर बाद एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे कुछ देर उबलने दें और इसके पानी का सेवन करें।
| --------------------------- | --------------------------- |