healthplanet.net

Posted on

गर्म पानी पीने से कम होता है कोलेस्ट्रॉल लेवल, ऐसे करें सेवन

गर्म पानी को नियमित रूप से पीने से हेल्‍थ प्राब्‍लम्‍स दूर हो जाती हैं-
Drinking Hot Water Reduce Cholesterol Level: खराब लाइफस्‍टाइल, उल्‍टा-सीधा खाना और काम का तनाव मोटापा बढ़ाने के साथ-साथ कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी बढ़ा रहा है. इससे हाई ब्‍लडप्रेशर, स्‍ट्रोक, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्‍लम का भी खतरा बढ़ जाता है. स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति के लिए कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा 200 मिलीग्राम प्रति डीएल से कम रहना उचित माना गया है. बढ़े हुए कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को घरेलू उपचार से कंट्रोल किया जा सकता है.

गर्म पानी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. गर्म पानी के नियमित सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है. गर्म पानी के साथ कुछ चीजों को मिलाने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और इससे मिलने वाले फायदे भी डबल हो जाते हैं. चलिए जानते हैं पानी के साथ किन चीजों को मिलाकर पीने से कोलेस्‍ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

शहद और दालचीनी
एक्‍सप्रेस डॉट को डॉट यूके के मुताबिक बढ़ते कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को गर्म पानी में शहद और दालचीनी मिलाकर पीने से तुरंत कंट्रोल किया जा सकता है. आधे लीटर गुनगुने पानी में दो चम्‍मच शहद और तीन चम्‍मच दालचीनी पावडर को अच्‍छी तरह मिलाकर पीने से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है.

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए खांए ये फूड्स
गर्म पानी और हल्दी
हल्‍दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं. गर्म पानी में हल्‍दी मिलाकर पीने से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल एकदम सही रहता है. हल्‍दी इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाती है. गर्म पानी के साथ हल्‍दी को पीने से पाचन शक्ति में भी सुधार होता है. हल्‍दी कफ की समस्‍या को भी दूर करने में मदद कर सकती है.

गर्म पानी और लहसुन
लहसुन को गर्म पानी के साथ खाने से हाई कोलेस्‍ट्रॉल कम हो सकता है. लहसनु का रोज खाली पेट सेवन करने से हार्ट प्रॉब्‍लम्‍स को भी दूर किया जा सकता है. कब्‍ज की समस्‍या होने पर गर्म पानी के साथ कच्‍चे लहसुन की कली खाने से पाचन में सुधार होता है.
नींबू और शहद
गर्म पानी के साथ नींबू और शहद को मिलाकर पीने से वजन कम होता है. शहद में एंटीबैक्‍टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं जो शरीर को विभिन्‍न रोगों से बचाती है. नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है इससे इम्‍यूनिटी सिस्‍टम मजबूत बनता है. गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर रोज पीने से हाई कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम होता है और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है.
गर्म पानी और गुड़
गुड़ को एनर्जी बूस्‍टर माना जाता है, इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्‍नीशियम, पोटेशियम, सुक्रोज, फैट और मैग्‍नीज भरपूर मात्रा में होता है. गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और खाना भी जल्‍दी पच जाता है. इससे कोलेस्‍ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info