Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मूंगफली का सेवन सुबह या दिन के समय करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। आप शाम को स्नैक्स के रूप में भी मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। लेकिन रात को सोने से पहले या डिनर के बाद मूंगफली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में मूंगफली खाने से आपको फायदों के बजाय नुकसान पहुंच सकता है।
रात में मूंगफली खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Peanuts at Night in Hindi :-
1. वजन बढ़ सकता है- Peanuts Can Increase Weight
अगर आप रात में मूंगफली खाते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपका वजन पहले से ही अधिक है, तो रात में मूंगफली खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, मूंगफली में फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में जब रात में मूंगफली खाई जाती है, तो इससे प्राप्त कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है। क्योंकि रात में व्यक्ति सो जाता है। ऐसे में अगर रोजाना रात में मूंगफली खाई जाए, तो वजन तेजी से बढ़ने लग सकता है।
2. नींद आने में दिक्कत- Can Peanuts Cause Insomnia
अगर आप रात में मूंगफली खाते हैं, तो आपको नींद आने में दिक्कत महसूस हो सकती है। क्योंकि मूंगफली खाने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। ऐसे में अगर आप रात में मूंगफली खाएंगे, तो इससे आपको एनर्जी महसूस होगी। आपको नींद नहीं आएगी।
3. सूजन बढ़ सकती है- Can Peanuts Cause Inflammation
अगर आप रात में अधिक मात्रा में मूंगफली खाएंगे, तो आपको सुबह के समय शरीर में सूजन भी महसूस हो सकती है। मूंगफली खाने से अनसैचुरेटेड फैट्स और अम्लों के बीच में असंतुलन हो सकता है, इसकी वजह से सूजन हो सकती है। रात में मूंगफली खाने से आपको जोड़ों में सूजन और दर्द का अनुभव हो सकता है।
4. पाचन से जुड़ी समस्याएं- Can Peanuts Cause Indigestion
रात में मूंगफली खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, रात में मूंगफली खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इसके लिए आंतरिक अंगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में कब्ज, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात में मूंगफली खाने से शरीर को प्रोटीन, आयरन या अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण करने में काफी दिक्कत हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |