healthplanet.net

Posted on

ब्लड प्रेशर की दवाएं नहीं ले रहे तो इन ख़तरों के लिए हो जाएं तैयार

आमतौर पर हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी ज़िंदगी भर साथ रहती है, इसका मतलब है कि इसे नियंत्रित करने के लिए आपको हर रोज़ दवा लेने की ज़रूरत है. यह जानकर इससे प्रभावित काफ़ी लोगों के मन में चिढ़ हो सकती है. इसकी कई वजहों में से एक हो सकती है दवाओं पर होने वाले ख़र्चे. कई बार आपको लग सकता है कि आराम है, तो फिर, दवाओं पर पैसे क्यों बर्बाद करें या हो सकता है आपको लगे कि इन दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं. वजह चाहे कोई भी हो, लेकिन आप एक बात गांठ बांध लें कि आपको अपने डॉक्टर की सलाह के बग़ैर दवाइयां बंद नहीं करनी है.

हो सकता है आपको इस बात का एहसास न हो कि आपकी दवाइयां ही आपका ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखती हैं. बेशक आप सेहतमंद खाना खाकर, एक्टिव रहकर और दूसरी टिप्स आज़माकर इसे और अच्छी तरह क़ाबू कर लें. लेकिन, इससे इंकार नहीं कर सकते कि एंटीहाइपरटेंसिव थेरेपी की अहम बुनियाद फिर भी दवाएं ही होती है.
समस्याएं

अगर आप दवा की एक ख़ुराक लेना भूल जाते हैं, तो शायद इससे कोई नुक़सान न हो. बस, आप थोड़ा ‘बज़’ या ‘हाई’ महसूस करें.

लेकिन, आप अगर एक से ज़्यादा ख़ुराक लेना भूल जाते हैं, तो आपको सिरदर्द, मन मचलने, घबराहट, दिल की धड़कन के तेज़ होने जैसी परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है. यह आमतौर पर आख़िरी ख़ुराक लेने के 1.5 से 3 दिनों के बीच होता है, पर हो सकता है ऐसा पहले भी होने लगे. कुछ मामलों में, रिबाउंड हाइपरटेंशन जैसी समस्या भी हो सकती है.(1,2) इसका मतलब है कि आपके ब्लड प्रेशर के तुरंत उस स्तर तक पहुंचने का ख़तरा हो सकता है जो आपका इलाज शुरू करने से पहले था – या उससे भी ज़्यादा स्तर तक पहुंच सकता है! आम तौर पर ऐसा कम होता है, लेकिन इससे एनजाइना की परेशानी भी हो सकती है.

अगर आप एक से ज़्यादा गोलियां ले रहे हैं और आप उन सभी को लेना बंद कर देते हैं, तो ऊपर बताए गए लक्षण और भी गंभीर रूप ले सकते हैं. बीटा ब्लॉकर लेना बंद कर देने वाले लोगों में एनजाइना, दिल का दौरा या मौत हो जाने के मामले भी हुए हैं.(1)

वहीं दूसरी ओर, जो लोग दवा लेना बंद नहीं करते लेकिन वे कई ख़ुराक लेने में भूल कर जाते हैं, उन लोगों को ज़्यादा ख़तरा होता है. एक स्टडी से पता चला है कि वे हाइपरटेंशन से जुड़ी समस्याओं (ख़ासतौर पर हार्ट फ़ेल) के लिए ज़्यादा बार अस्पताल जाते हैं.(3) कुछ मामलों में उनमें से कुछ लोगों को मिनी स्ट्रोक और/या अंधा होने की तकलीफ़ों का सामना करना पड़ता है.
एक बार ख़ुराक लेना भूल जाने पर क्या करना चाहिए?

ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपको ये बात कब याद आती है. आम तौर पर, अगर आपको ये बात 10 घंटे के अंदर याद आती है, तो आप गोली ले लें और फिर अपने नियमित समय पर अगली गोली लेते रहें. हालांकि, अगर आपको ये बात दिन में बहुत देर बाद याद आती है, तो अगली खुराक अपने तय वक़्त पर लें. आप पिछली भूली हुई ख़ुराक की भरपाई करने के लिए दो गोलियां एक साथ न लें क्योंकि इससे आपका बल्ड प्रेशर ज़्यादा ही कम हो सकता है.
दवाएं लेने में चूक न होने के लिए क्या करें?

हाइपरटेंशन से प्रभावित आधे से ज़्यादा लोग साल भर में कम से कम एक बार दवा लेना भूल ही जाते हैं.(4) दवाई लेना भूल जाने की क्या वजहें हो सकती हैं?

क्या इसके पीछे दवाओं के ख़र्च, दुष्प्रभाव या गोलियों की मात्रा ज़िम्मेदार हैं? ख़ैर, जो भी हो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें. बाज़ार में हाइपरटेंशन के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं और इसे छोड़ने की बजाय आप दूसरी दवाओं को चुन लें, जिसे लेने में आपको परेशानी न हो.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info