Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
केला- केले में मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होता है. मैग्नीशियम की कमी से कान के अंदर की खून वाहिकाओं में सिकुड़न आ जाती है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है. केले में पाए जाने वाला मैग्नीशियम कान के रक्त वाहिकाओं को बढ़ाता है जिससे बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होता है और ऑक्सीजन पहुंचने में भी मदद मिलती है. यह ग्लूटामैट को नियंत्रण में भी रखता है. साथ ही इससे वरिष्ठ, वयस्कों में सुनने की क्षमता प्रभावित होती.
डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट कानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट में जिंक पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है. डार्क चॉकलेट खाने से कान की कोशिकाओं में बढ़ोतरी होती है और कान के संक्रमण को भी दूर किया जा सकता है. डार्क चॉकलेट का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को डार्क चॉकलेट लेना नुकसानदायक हो सकता है.
संतरा- संतरे में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं. यह उम्र से संबंधित अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी सहायता करते हैं. संतरे में विटामिन सी और इ भी होता है जो कि सुनने से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको ताकत देता है. इसके साथ-साथ संतरे में ग्लूटाथिओन भी उपस्थित होता है जो कि कोशिकाओं को संक्रमण से बचाता है.
हरी सब्जियां- हरी सब्जियां हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती है. ऐसे में कानों के लिए भी हरी सब्जियां या हरे पत्ते वाली सब्जियां बेहद जरूरी होती है. ब्रोकली, गोभी और पालक में फोलिक एसिड विटामिन के विटामिन सी और पोटेशियम भी होता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे फ्री रेडिकल से लड़ने में भी मदद मिलती है. साथ ही साथ यह सब्जियां रक्त संचार और कोशिकाओं की वृद्धि में भी मददगार होती.
| --------------------------- | --------------------------- |