healthplanet.net

Posted on

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें :-

1. मीट

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको मीट या मटन जैसी तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें पाया जाने वाला अनहेल्दी फैट आपके शरीर में जमा होता रहता है और ये बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। इससे कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती है।

2. चिकन

कई लोगों को रोज चिकन या नॉनवेज खाना पसंद होता है। लेकिन ये आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल इसमें पाया जाने वाला सैचुरेटेड फैट आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट समस्याएं भी बढ़ सकती है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है, तो आपको भूलकर भी चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. मीठी चीजों का सेवन

कई लोगों को खाना खाने के बाद या मूड खराब होने पर कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन अधिक मात्रा में मीठा का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल(एलडीएल) का स्तर बढ़ने लगता है। इसलिए फैट के स्तर को कम करने के लिए आप केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम और चॉकलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वजन बढ़ने के साथ दांत खराब होने का भी डर रहता है।

4. डेयरी प्रोडक्ट्स

ज्यादा फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन करना भी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को अचानक बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको फुल फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खतरा और बढ़ सकता है।

5. ऑयली फूड्स का सेवन

कई लोगों को ऑयली फूड्स जैसे फ्रेंच फाइज, फ्राइड चिकन, चिप्स और बर्गर खाने का शौक होता है। इस तरह की चीजों में सैचुरेटेड और हाइड्रोजनेटेड फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए जितना हो सके, इन चीजों का सेवन न करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info