healthplanet.net

Posted on

हाइट बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Increase Height



सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar


अगर बच्चे की हाइट रूक गई है तो आप सूर्य नमस्कार की मदद ले सकते हैं. यह एक ऐसा योगासान होता है, जिससे लंबाई तेजी से बढ़ती है. एक्सपर्ट भी नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करने की सलाह देते हैं. सूर्य नमस्कार करने से वाइटल हार्मोन में वृद्धि होती है, जो हाइट बढ़ाने में मददगार साबित होती है.



ताड़ासन | Tadasana


यह आसन काफी आसान होता है. बच्चों की हाइट बढ़ाने में काफी सहायक माना जाता है. अगर हर दिन ताड़ासन का अभ्यास किया जाए तो पीठ-घुटनों के दर्द से राहत मिलती है. मांसपेशियों में खिंचाव आता है और कद तेजी से बढ़ता है. इसको करने के लिए एक मैट लें और उस पर सीधे खड़े हो जाएं. फिर हाथ से पैर तक की मसल्स को स्ट्रेच करें. इसका काफी फायदा देखने को मिलेगा.



वृक्षासन | Vrikshasana


अगर कोई भी नियमित रूप से वृक्षासन का अभ्यास करता है तो हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन को ग्रोथ मिलती है। एक्सपर्ट की राय है कि वृक्षासन हमेशा 2 से 3 सेट में करना चाहिए. इसे करने के लिए सबसे पहले सिर को सामने रखकर एक पैर पर खड़े हो जाएं और दूसरे पैर को पहले पैर की थाइज़ के ऊपर रख लीजिए. इसके बाद दोनों हाथों को सिर के ऊपर नमस्कार मुद्रा में रखें. इससे बच्चों की लंबाई जल्दी बढ़ती है.



भुजंगासन | Bhujangasana


एक वक्त के बाद किसी के शरीर का लचीलापन कम हो जाता है या पूरी तरह खत्म हो जाता है. भुजंगासन का अभ्यास मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर को फ्लैक्सिबल बनाता है. हर दिन इस आसन को करने से लंबाई में गजब की ग्रोथ देखने को मिलती है. भुजंगासन करने के लिए योगा मैच पर पेट के बल लेट जाएं. फिर दोनों हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं. अब दोनों हथेलियों को फर्श की तरफ ले जाएं. शरीर का वजन अपनी हथेलियों पर डालें और सांस अंदर की तरफ खींचें, अपने सिर को उठाकर पीठ की तरफ मोड़ें या ले जाएं.



त्रिकोणासन | trikonasana


बच्चे की हाइट रुक गई है और कोई भी उपाय काम नहीं आ रहा है तो त्रिकोणासन कारगर साबित हो सकता है. इससे कद में तेजी से वृद्धि देखी जा सकती है. शरीर के संतुलन को नियंत्रित रखने में भी यह आसन मददगार होता है. योगासन करने के लिए योगा मैट पर अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं. फिर दाहिने पैर को दाईं ओर और बाएं पैर को आगे की ओर ले जाते हुए दाहिने तरफ मुड़ें. इस आसन का नियमित अभ्यास आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रखता है.

ऐसे बढ़ाएं अपनी रुकी हुई हाइट-

दूध, दही, पनीर, मक्खन, दालें खाने से हाइट बढ़ती है। दूध, दही में खूब प्रोटीन होता है। विटामिन, मिनरल्स के लिए फल के साथ साथ जूस, हरी सब्जी और दाल खानी चाहिए। का सेवन करना चाहि‍ए। कुछ ऐसे पोषक तत्‍व हमारे आसपास उपलब्‍ध हैं, जि‍नके सेवन से रुकी हुई हाइट को कुछ हद तक बढ़ा सकते हैं। हाइट बढ़ाने के लि‍ए सबसे जरूरी है कि‍ रोज सुबह दौड़ लगाएं, पुल-अप्स और ताड़ासन करें। इसके बाद 2 काली मिर्च के टुकड़े करके मक्खन में मिलाकर निगल जाएं। इसके अलावा सूर्य नमस्कार करना भी लाभदायक होता है। देशी गाय का दूध हाइट बढ़ाने में विशेष सहायक है।

इनका सेवन करें और बढ़ाएं हाइट-

कैल्शियम>> कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमें दूध, चीज़, दही आदि में मिलता है। ऊंचा लंबा कद पाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है।


मिनिरल>> खनिज हड्डी के ऊतकों का निर्माण करता है। ये हड्डी के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करते हैं। अगर आपको अपनी लंबाई बढ़ानी है तो खनिज से भरपूर तत्वों का इस्तेमाल करें। यह पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू में पाया जाता है।

विटामिन D>> लंबाई बढ़ाने के लिए जिस विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उनमें से एक है विटामिन डी। अच्छी तरह से कैल्शियम को हड्डी में अवशोषित करने के लिए, हड्डी के विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर कार्य करने के लिए आपको विटामिन डी की जरूरत होती है। यह दाल, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम आदि में पाया जाता है।


प्रोटीन>> प्रोटीन रिच फूड न केवल हेल्थी होते हैं, बल्कि आपकी हाइट भी बढ़ाते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। अमीनो एसिड से भरपूर पदार्थ शरीर को सही ग्रोथ और बेहतर कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं। कुछ आहार जिनमें प्रोटीन पाए जाते हैं वह हैं- दूध, चीज़, बींस, मूगंफली, दालें आदि।


विटामिन A>> शरीर के अंग सही प्रकार से कार्य करें, इसके लिए आपको विटामिन ए से भरा हुआ आहार रोजाना लेना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी और साथ ही लंबाई भी बढ़ेगी। यह पालक, चुकदंर, गाजर, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों में पाया जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info