healthplanet.net

Posted on

सोने से पहले क्यों नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज? जानें इसके 3 कारण

अगर आप भी रात में एक्सरसाइज करते हैं, तो अपनी ये आदत बदल दें क्योंकि सोने से पहले एक्सरसाइज करने के कई नुकसान हो सकते हैं।

क्या सुबह टाइम की कमी के कारण आप रात में एक्सरसाइज करते हैं। वैसे तो माना जाता है कि एक्सरसाइज किसी भी समय की जाए, ये फायदेमंद होती है। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जब आपको एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए, जैसे- खाना खाने के बाद या सोने से पहले आदि। अगर आप भी रात में सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं, तो ये एक गलत आदत हो सकती है। रात के समय वर्कआउट करने से आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपकी रात की नींद प्रभावित हो सकती है, और आपकी सेहत पर भी उल्टा असर पड़ सकता है। अगर आप गलत समय पर मेहनत कर रहे हैं तो उसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। इसलिए सुबह के समय ही एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। सरोज हॉस्पिटल, इंटरनल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ एसके मुंद्रा के मुताबिक एक्सरसाइज करने से दिल की धड़कन बढ़ती है। इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और आपकी रात की नींद प्रभावित हो सकती है। एक्सरसाइज करने से शरीर से स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे आप एक्टिव और एलर्ट रहते हैं, जबकि रात के समय आपको एक्टिव रहने के बजाय थकान और आलस की जरूरत होती है। इसके अलावा अगर आप जिम जाकर रात में एक्सरसाइज करते हैं, तो ये भी परेशानी भरा हो सकता है क्योंकि जिम में मौजूद ब्राइट लाइट स्ट्रेस हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ा सकती है। मेलाटोनिन वो हार्मोन है, जो नींद के लिए जरूरी होता है।


इन 3 कारणों से आपको सोने से पहले एक्सरसाइज करना बंद कर देना चाहिए
1. रात में एक्सरसाइज करने से आप अधिक चौंकन्ने हो जाते हैं (Activation Of Adrenal Gland)

जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आप की एड्रेनल ग्लैंड एक्टिवेट हो जाती है और इससे एड्रेनालाईन उत्पादित होना शुरू हो जाता है। इससे आप का हृदय बहुत अधिक एक्टिव हो जाता है और आपका हृदय रेट भी काफी तेज हो जाता है। इससे आप के शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ जाते है। आपकी मसल्स का ब्लड फ्लो भी पहले से अधिक बढ़ जाता है। इससे भी आप अधिक चौंकन्ने हो जाते हैं। जिस के कारण आप को रात में बिल्कुल भी अच्छी नींद नहीं आ पाती।


2. आपका नर्वस सिस्टम भी अधिक उत्तेजित हो जाता है (Stimulation In The Nervous System)
अगर आप वजन कम करने के लिए अधिक इंटेंस वर्कआउट कर रहे हैं तो इसके कारण आप का नर्वस सिस्टम भी अधिक उत्तेजित हो जाता है। जो आपकी धड़कन को तेज कर देता है। इसे वापिस से सामान्य होने में फिर से अधिक समय लग सकता है। इससे भी आपकी नींद खराब हो सकती है। ऐसा रात में भागने से, तैराकी करने से , साइकिल चलाने से या फिर हैवी वेट लिफ्टिंग करने से हो सकता है। जब आप का नर्वस सिस्टम अधिक एक्टिव हो जाता है तो इससे आपका शरीर एक तरह से कांपना शुरू हो जाता है। इससे आप को शरीर में दर्द होना शुरू हो सकता है, आपकी मसल्स में दर्द होना शुरू हो जाता है और आप ठीक से बिलकुल नहीं सो पाते हैं।


3. मसल्स का विकास न हो पाना (Stops Muscles Growth)
जब आप कोई हाई इंटेंस वर्कआउट करते हैं तो आपकी मसल्स एकदम छिन्न भिन्न हो जाती हैं। इन्हें ठीक होने के लिए आराम की जरूरत होती है। अगर आप अपने शरीर को रेस्ट देंगे तो इससे ही आपकी मसल भी विकसित होनी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अगर आप रात के समय एक्सरसाइज करेंगे तो आप चैन की नींद नहीं सो पाएंगे और दिन के समय आप वैसे ही व्यस्त रहते हैं तो आपके शरीर को बहुत कम आराम मिल पायेगा।

अगर आप मेहनत करते हैं लेकिन समय सही नहीं रखते हैं तो आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अगर आपको सुबह फुर्सत नहीं मिल पाती है तो आप को कोशिश करनी चाहिए कि रात में सोने से लगभग तीन या चार घंटे पहले ही अपना वर्कआउट खत्म कर लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info