Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पैरों में सूजन के कारण चलना फिरना हुआ मुश्किल? इन 3 तरह से करें तेल मालिश
Remedies For Swelling in Legs: पैर में सूजन आ जाए तो काफी तकलीफ होती है, लेकिन अगर आप सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिक्स कर लें तो तकलीफ से आराम मिल जाएगा.
Oils For Swelling in Legs: पैरो में जब चोट, या फिर अचानक मुड़ने की वजह से नसें खिंचने लगती हैं, तो इसके कारण पैरों में सूजन आना आम बात है. सूजन होने के बाद इतनी तकलीफ होती है कि चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार गर्म पट्टी बांधकर इस परेशानी से निजात पाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने पर जलन भी हो सकती है.
पैरों की सूजन के लिए सरसों का तेल
पैरों की सूजन को दवाई खाकर ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको मेडिसिन से एलर्जी है तो घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. इस तरह की परेशानियों में सरसों के तेल की मालिश को असरदार उपाए बताया गया है. आइए जानते हैं कि वो कौन से 3 तरीके हैं जिनकी मदद से पैरों की सूजन दूर की जा सकती है.
1. सरसों का तेल और हल्दी (Mustard Oil with Turmeric)
सरसों के तेल (Mustard Oil) में हल्दी (Turmeric) डालकर मिक्स कर लें और फिर सूजन वाले हिस्सों पर मालिश करें. चूंकि हल्दी में एंटीमाइक्रोबल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए ये दर्द पर अच्छा असर करता है.
2. सरसों का तेल और लौंग (Mustard Oil with Clove)
पैरों की सूजन को दूर करने के लिए सरसों के तेल (Mustard Oil) के साथ लौंग (Clove) की कुछ कलियां डालें और हल्की आंच पर गर्म कर लें. अब इस तेल की मदद से एफेक्टेड एरिया पर मालिश करें. इससे न सिर्फ सूजन दूर होती है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है.
3. सरसों का तेल और अदरक (Mustard Oil with Ginger)
अगर आप सरसों के तेल (Mustard Oil) और अदरक (Ginger) को बर्तन में गर्म कर लेम और फिर सूजन वाले हिस्सों में मालिश करें. इससे परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा. अगर आप चाहें तो मालिश के साथ कच्चा अदरक खा भी सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |