Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह उठने के बाद पिएं ये पानी, सेहत को मिलेंगे कई लाभ
सुबह उठने के बाद अकसर पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन फ्रिज, मटका, तांबा या नॉर्मल कौन-सा पानी पीना चाहिए? जानें-
Which Water is Best to Drink in the Morning: सुबह खाली पेट हमेशा हेल्दी फूड्स, ड्रिंक्स लेने की सलाह दी जाती है। अधिकतर लोग सुबह-सुबह जूस आदि नहीं बना पाते हैं, ऐसे में वे बासी मुंह सिर्फ पानी पी लेते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल रहता है, कि आखिर खाली पेट फ्रिज, मटका, तांबा या नॉर्मल, कौन-सा पानी पीना चाहिए? ताकि शरीर को हाइड्रेट किया जा सके और स्वस्थ रहा जा सके।
तो चलिए विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट कौन-सा पानी पीना चाहिए-
सुबह उठकर कौन सा पानी पीना चाहिए? (Which Water is Best to Drink in the Morning)
सुबह उठकर खाली पेट कौन-सा पानी पीना चाहिए? इस बारे रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि सुबह बासी मुंह पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। सुबह उठकर मटके का पानी पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है। मटके का पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर में जमा टॉक्सिंस भी आसानी से निकल जाते हैं। लेकिन अगर आपके पास मटका नहीं है, तो आप नॉर्मल या ताजा पानी भी पी सकते हैं। फ्रिज का पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
मटके का पानी पीने के फायदे (Matka Water Benefits in Hindi)
डॉक्टर श्रेमा शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में मटके के पानी (Clay Water Benefits) को सबसे अधिक फायदेमंद माना गया है। मटके का पानी सबसे सर्वात्तम होता है। डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि मटके के पानी का अन्य बर्तनों की तुलना में कोई मुकाबला नहीं है। मटका पानी के टीडीएस को कम कर सकता है, साथ ही बढ़ा भी सकता है। खासकर गर्मियों में मटके का पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। मटके का पानी पित्त को संतुलित करता है, साथ ही पेट की समस्याएं भी दूर करता है।
सुबह उठकर नॉर्मल पानी कैसे पिएं? (How to Drink Water in Morning)
अगर आपके पास मटका नहीं है, तो आप फ्रिज का पानी पीने के बजाय नॉर्मल या ताजा पानी भी पी सकते हैं। नॉर्मल पानी भी स्वास्थ्य के लिए सही रहता है। आप चाहें तो नॉर्मल पानी को अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें नींबू, शहद आदि (Normal Lemon Water Benefits) मिला सकते हैं। इसके अलावा नॉर्मल पानी में खीरा, एलोवेरा रस, आंवला आदि भी डाला जा सकता है। इस तरह से पानी पीने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। शरीर को कई लाभ मिल जाते हैं।
फ्रिज का पानी पीने के नुकसान (Side Effects of Fridge Water)
फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। फ्रिज का पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इस पानी को पीने से आंतों में सिकुड़न आ सकती है। साथ ही कब्ज और अपच की समस्या (Constipation Problem in Hindi) भी हो सकती है। इसलिए सुबह या दिन में कभी भी फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए।
Which Water is Good for Morning: अगर आप भी सुबह उठकर पानी पीते हैं, तो फ्रिज या तांबे का पानी पीने के बजाय मटके का पानी पिएं। आप चाहें तो नॉर्मल पानी भी पी सकते हैं। मटके का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप चाहें तो जूस, सब्जियों का जूस भी पी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |