healthplanet.net

Posted on

ऑपरेशन के बाद स्‍लीपिंग पोजीशन का महत्‍व:-

पीठ के बल : ऑपरेशन के कुछ दिनों और हफ्तों बाद पीठ के बल सोने में कछ महिलाओं को आराम मिलता है। इससे सोते समय पीठ पर कोई दबाव नहीं पड़ता है। आप अधिक आराम पाने के लिए घुटनों के नीचे तकिया भी रख सकती हैं। अगर आपका ब्‍लड प्रेशर ठीक नहीं है तो इस पोजीशन में न लेटें।

करवट लेकर : डिलीवरी के बाद यह पोजीशन ज्‍यादा आरामदायक होती है। इससे टांकों वाली जगह पर कोई प्रेशर नहीं पड़ता है और बिस्‍तर से उठते समय दर्द भी कम होता है। बाईं करवट सोने से खून का प्रवाह ठीक रहता है और पाचन में भी सुधार होता है। आप पेट और हिप्‍स को सहारा देने के लिए तकियों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ब्‍लड प्रेशर की प्रॉब्‍लम है,तो भी यह पोजीशन ठीक रहेगी।


​ये पोजीशन भी हैं फायदेमंद

शरीर के ऊपर हिस्‍से के नीचे कुछ तकिए लगाकर रखें। इससे सांस लेने में मदद मिलती है और नींद भी अच्‍छी आती है। अगर आपको इस पोजीशन में आराम नहीं मिल पा रहा है तो दोनों घुटनों के बीच में और कूल्‍हों के नीचे तकिया लगाकर रखें।

अगर आपको सिजेरियन डिलीवरी के बाद किसी भी पोजीशन में आराम नहीं मिल पा रहा है तो आप थोड़ी देर के लिए सोफे या कुर्सी पर तकियों के सपोर्ट से बैठकर या लेटकर भी झपकी ले सकती हैं। लेकिन रात को इस तरह सोना बिल्‍कुल भी सही नहीं है। इसे पोजीशन में शिशु को दूध पिलाने में आसानी होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info