Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सी-सेक्शन डिलिवरी हुई है तो जान लें कि क्या करना सही होगा और क्या नहीं करना है।
1- आराम-
सी-सेक्शन में एब्डोमिनल सर्जरी होती है, टांके भी आते हैं। इसलिए आराम करना जरूरी है। हालांकि एक औरत ही समझ सकती है कि मां बनाने के बाद आराम तो हो ही नहीं सकता, लेकिन डिलीवरी के कुछ वक़्त तक तो आराम बहुत ज़रूरी है। इसलिए मदद के लिए साथ में किसी महिला का होना ज़रूरी हो जाता है। वो आपकी मां हो सकती है, सास, बहन, ननद या सहेली भी।
2- खाने का रखें ध्यान-
ये देखना बहुत ज़रूरी है कि आप क्या खा रही हैं। पहला खाना तो शायद आपको हॉस्पिटल से ही दिया जाएगा। इसमें आमतौर पर सूप या खिचड़ी दिया जाता है। कुछ दिनों तक पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती, ऐसे में बहुत हल्का और सुपाच्य खाना ही खाएं। छोटे-छोटे हिस्से में थोड़ा-थोड़ा खाएं ताकि खाना पचने में पेट पर ज्यादा जोर न पड़े।
3- चलना-
सी-सेक्शन के बाद चलना शायद सबसे मुश्किल काम होगा, लेकिन ये बहुत कारगर है। हालांकि कब चलना शुरू करना है, ये डॉक्टर ही आपको बताएंगे। उनकी सलाह के बिना खुद से कुछ भी नया करने की कोशिश न करें, लेकिन जैसे ही डॉक्टर की हरी झंडी मिल जाए, धीरे-धीरे चलना शुरू करें।
4- पानी-
सी-सेक्शन के बाद काम से काम 8-10 ग्लास पानी पीना ही चाहिए। एक बार में पूरा ग्लास नहीं पी पा रही हैं तो थोड़ा-थोड़ा करके पिएं, लेकिन शरीर में पानी की कमी इस वक्त बहुत नुकसानदायक हो सकती है। पानी नहीं पी पा रही हैं तो नारियल पानी, हर्बल टी भी पिया जा सकता है।
5- पैरों में सूजन-
सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन सी-सेक्शन के बाद पैरों में सूजन आ सकती है। घबराएं नहीं। खूब पानी पीते रहे। धीरे-धीरे ये सूजन चली जाएगी।
6- टांको को सूखा और साफ़ रखें-
आप नहीं चाहेंगी कि सर्जरी की जगह या जहां टांके लगे हैं, वहां किसी तरह का इन्फेक्शन हो। इसलिए इस जगह को सूखा और साफ रखिए।
7- सपोर्ट खास पिलो से-
सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को आराम पहुंचाने के लिए विशेष तरह के तकिये भी मिलते हैं। ये फ़ालतू का खर्चा नहीं है बल्कि ये तकिये बहुत आरामदायक साबित होंगे। स्तनपान कराने में भी आपको आसानी होगी, क्योंकि सी-सेक्शन के बाद बार-बार उठने-बैठने में और बच्चे को दूध पिलाने में दिक्कत हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |