healthplanet.net

Posted on

प्रेग्‍नेंसी में चटर पटर खाने से लग गए हैं दस्‍त, इन घरेलू उपायों से जल्‍दी पाएं आराम :-

​कैसी चीजें खाएं

दस्‍त लगने पर ऐसी चीजें खानी चाहिए जो मल को पतला होने से रोक सकें। केला, सेब और चावल दस्‍त के इलाज में कारगर हैं। सेब में पेक्टिन नामक तत्‍व होता है जो मल को पतला नहीं होने देता है। दस्‍त लगने पर केला खाना बहुत फायदेमंद होता है।

​नींबू पानी और अदरक

एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ दें और उसमें एक चुटकी नमक डालकर पी लें। नींबू पानी दस्‍त और प्रेग्‍नेंसी में होने वाली मतली से आराम दिलाता है। इसके अलावा अदरक भी दस्‍त का इलाज कर सकती है। गुनगुनी अदरक की चाय पीने से भी दस्‍त ठीक हो सकते हैं और इससे पाचन भी ठीक होता है।

​पुदीने का रस

आधा कप पानी में पुदीने का रस मिलाकर पिएं। इससे दस्‍त के लक्षण दूर होते हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद या नींबू के रस में अदरक का पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीने से भी दस्‍त से राहत मिलती है।

​इलेक्‍ट्रोलाइट

दस्‍त लगने पर शरीर से जरूरी इलेक्‍ट्रोलाइट्स जैसे कि सोडियम, पोटेशियम और क्‍लोराइड बाहर निकल जाते हैं। यदि शरीर से अधिक मात्रा में इलेक्‍ट्रोलाइट्स निकल जाएं तो इसकी वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे बचने के लिए घर पर पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिएं।

दस्‍त होने पर शरीर से ज्‍यादा फ्लूइड्स निकल जाते हैं इसलिए इस समय आपको खूब पानी और तरल पदार्थ पीने चाहिए। दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info