healthplanet.net

Posted on

पीरियड्स के दौरान नहाने का तरीका |

बताया जाता है कि पीरियड्स के दौरान कोशिश करें कि कम से कम दो बार जरूर नहाएं. ऐसे में आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. बता दें कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिससे ब्लीडिंग साइकिल पर असर पड़ता है, इसलिए ध्यान रखें कि इस दौरान नहाने के लिए गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें. ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें पीरियड्स के दौरान नहाना बेहद पसंद होता है. नहाने से मूड फ्रेश तो होता ही है साथ में टेंशन का स्तर भी काफी कम हो जाता है, क्योंकि पीरियड्स के टेंशन भरे भी हो सकते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए नहाना काफी अच्छा और बेहतर विकल्प है.


माहवारी (Periods) के दौरान नहाने के लिए हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें, लेकिन हद से ज्यादा गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हमेशा मीडियम गर्म पानी का प्रयोग करें. बता दें कि गर्म पानी से नहाने से शरीर हल्का फील करता है. ये आपकी मसल्स का लचीलापन बढ़ता है. इसके साथ ही आपको दर्द में भी आराम दिलाता है. पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन की समस्या आम है. अगर इस स्थिति में आप हल्के गुनगुने पानी से नहाती हैं तो आपको काफी राहत मिलेगी.

गर्म पानी में मिलाएं सेंधा नमक या बाथ सॉल्ट

बता दें कि नमक एक प्राकृतिक दर्द निवारक है, इसलिए आप नहाते वक्त गर्म पानी में सेंधा नमक या फिर बाथ सॉल्ट को मिला सकते हैं. अगर आप पानी में थोड़ा सा नामक मिलाकर नहाएंगी तो मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलेगी. ये आपकी स्किन के रोम छिद्रों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही आपके दर्द को भी कम कर सकता है.

बाथटब

पीरियड्स के दौरान अगर आप नहाने के लिए बाथटब का इस्तेमाल करती हैं तो उसको प्रयोग करने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई जरूर कर लें. इससे आप कई तरह के इंफेक्शन से खुद को बचा सकती हैं.

कॉटन अंडरवियर

वैसे तो महिलाओं को हमेशा अपना प्राइवेट पार्ट ड्राई रखने की कोशिश करना चाहिए, लेकिन पीरियड्स के दौरान ऐसा कर पाना आसान नहीं होता. ऐसे में आप नहाने के बाद अपना प्राइवेट पार्ट को हमेशा अच्छी तरह सुखाएं और उसके बाद कॉटन अंडरवियर पहनें. ख्याल रखें इस दौरान गीलेपन से आपको कई तरह के इंफेक्शन का खतरा हो सकता है.

आराम भी है जरूरी

पीरियड्स के दौरान अगर आप नहाती हैं, तो इससे आपको काफी हद तक अच्छा और आरामदायक महसूस होगा. नहाने के बाद शरीर हल्का महसूस करता है, जो इस दौरान आपके लिए अच्छा है. आप नहाने के पानी में अरोमा ऑयल या लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे मिला सकती हैं, इससे भी आपको काफी आराम महसूस होगा.



पैड, टैम्पोन या कप

पीरियड्स के दौरान नहाते से पहले पैड, टैम्पोन या कप, जो भी आप यूज करती हैं, उसे जरूर निकाल लें. इसके अलावा अपने प्यूबिक हेयर को भी अच्छी तरह साफ कर लें. ऐसा करने से आप इंफेक्शन से बची रहेगीं.

केमिकल प्रोडक्ट्स से रहें दूर

पीरियड्स के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट को साफ करते समय किसी भी खुशबूदार या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें. ऐसा करने से आपको एलर्जी, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

टैम्पोन है अच्छा विकल्प

गर्म पानी ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है. ऐसे में टेम्पोन एक अच्छा विकल्प है. आप जितनी देर नहा रही हैं उसे इस्तेमाल करें और फिर बाद में इसे हटा भी सकती हैं.


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info