Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
साबुत मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी
साबुत मूंगदाल के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
Whole Moong Benefits : मूंगदाल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। खासतौर पर साबुत मूंगदाल का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन आप सूप से लेकर सलाद तक, कई रूप में कर सकते हैं। यह कई तरह के पोषण तत्वों से भरपूर होती है, जो बीमारियों से आपको दूर रख सकते हैं। आज हम इस लेख में मूंगदाल से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।
साबुत मूंग दाल के फायदे - Benefits of Whole Moong in Hindi
1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
साबुत मूंगदाल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, जैसे- फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, कैफिक एसिड आदि पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपको फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आहार के सेवन से क्रॉनिक इंफ्लेमेशन, हार्ट डिजीज, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
2. खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करता है कम
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की बीमारियां बढ़ने का जोखिम होता है। खासतौर पर इसकी वजह से हृदय रोग होने का खतरा रहता है। ऐसे में मूंगदाल आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकती है, क्योंकि इसमें खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने का गुण होता है।
दरअसल, साबुत मूंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। ऐसे में इससे हृदय रोग के जोखिमों को भी कम किया जा सकता है।
3. ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
साबुत मूंगदाल के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए मूंगदाल काफी हेल्दी है। साबुत मूंगदाल पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर का काफी अच्छा स्रोत होता हैं। यह सभी पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार हो सकते हैं।
4. पाचन के लिए हेल्दी
पाचन को स्वस्थ रखने के लिए साबुत मूंगदाल का सेवन करें। यह गट हेल्थ के लिए हेल्दी होता है। दरअसल, मूंगदाल में पेक्टिन नामक सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कई अन्य तरह के तत्व होते हैं, जो पाचन को स्वस्थ रखने के फायदेमंद हैं।
5. ब्लड शुगर करे कंट्रोल
मूंगदाल का सेवन करने से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है, जिसके सेवन ब्लड शुगर भी कंट्रोल किया जा सकता है।
साबुत मूंगदाल के नुकसान - Side Effects of Whole Moong
साबुत मूंगदाल के सेवन से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे अपच, मतली और कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर की अधिकता होती है। अधिक मात्रा में फाइबर के सेवन से अपच, कब्ज जैसी पेट की परेशानियां हो सकती हैं।
मूंगदाल स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होती है। लेकिन ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। वहीं, अगर आपको कोई गंभीर परेशानी है, तो डॉक्टर के सलाहनुसार ही मूंगदाल को अपने आहार में शामिल करें।
| --------------------------- | --------------------------- |