Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खांसी में कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं? एक्सपर्ट से जानें जरूरी डाइट टिप्स
खांसी होने पर अमरूद और संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए, क्या इस बात में सच्चाई है?आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में -
सर्दियों के सीजन में अधिकतर लोगों को खांसी की समस्या होती है। ऐसे में लोग इन दिनों कई चीजों को खाने से परहेज करते हैं। खासतौर पर फलों को लेकर कई लोगों के मन में भ्रम होता है कि खांसी जुकाम होने पर हमें खट्टे या फिर रसीले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खांसी की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन क्या यह सही है? इस बारे में हम डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानेंगे कि खांसी होने पर हमें किस तरह के फलों का सेवन करना चाहिए और किस तरह के फलों का सेवन करने से बचना चाहिए?
खांसी में कौन सा फल खाएं?
डायटीशियन कामिनी बताती हैं कि खांसी की परेशानी होने पर आपको सिट्रिक फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। दरअसल, सिट्रिक फ्रूट्स के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिससे आपकी खांसी की समस्या कम होती है। वहीं, अधिकतर लोगों को खांसी की परेशानी एलर्जी के कारण होती है। ऐसे में सिट्रिक फ्रूट्स खांसी में लाभकारी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ सिट्रिक फ्रूट्स के नाम -
किवी
खांसी होने पर आप विटामिन सी और ई से भरपूर किवी को शामिल कर सकते हैं। यह खांसी की समस्या को कम करने में असरदार हो सकते हैं। किवी के सेवन से एलर्जी और इंफेक्शन की परेशानी कम होती है। साथ ही यह आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करता है।
खांसी में सेब खाना चाहिए कि नहीं
डायटीशियन कामिनी का कहना है कि कुछ लोगों को लगता है कि रसीले फलों का सेवन करने से खांसी बढ़ जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है, आप खांसी होने पर सेब जैसे रसीले फलों का सेवन कर सकते हैं। यह खांसी को कम करने में मददगार होती है। साथ ही इसके सेवन से आप वायरल इंफेक्शन जैसी परेशानी को दूर कर सकते हैं।
ब्लूबेरीज
ब्लूबेरीज कई विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। खांसी और जुकाम को दूर करने में ब्लूबेरीज आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो खांसी को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। खांसी होने पर आप ब्लूबेरीज को एक हेल्दी स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं।
पाइनएप्पल
खांसी होने पर पाइनएप्पल को भी आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो खांसी की परेशानी को कम करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा अनानास का सेवन करने से दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
केला
कई लोगों को इस बात का भी भ्रम होता है कि केला खाने से खांसी बढ़ जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है, डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि खांसी होने पर आप केला खा सकते हैं। इससे खांसी की परेशानी नहीं बढ़ती है। हालांकि, कोशिश करें कि आप केला दोपहर के वक्त खाएं।
इन फलों के अलावा खांसी होने पर आम, पपीता, संतरा, तरबूज, अमरूद, मौसम्मी, नाशपाती, सिंघाड़ा, अंगूर जैसे फलों को भी खांसी होने पर खाया जा सकता है।
खांसी होने पर कौन सा फल न खाएं?
डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि खांसी-जुकाम जैसी परेशानी होने पर आप हर तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं। ऐसा कोई भी फल नहीं है, जिसे खांसी होने पर नहीं खाना चाहिए। हालांकि, अगर आपको किसी फल से एलर्जी होती है, तो खांसी में उसका सेवन न करें। वहीं, रात या फिर शाम के वक्त खट्टे फलों का सेवन कम करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
खांसी में आप सिट्रिक फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फलों से आपको खांसी की परेशानी से राहत मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको इन फलों से एलर्जी है, तो खांसी के दौरान इसका सेवन न करेँ। वहीं, किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट से राय जरूर लेना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |