healthplanet.net

Posted on

Protein Rich Foods for Diabetics: प्रोटीन से भरी ये 6 चीजें खाएं डायबिटीज के मरीज, Blood Sugar रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए खाने-पीने का कितना ध्यान रखना पड़ता है। खाने-पीने के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय क्या है? ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के उपाय कई हैं जिनमें हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज शामिल हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से अभी आपको फायदा हो सकता है।


प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ या सप्लीमेंट लेने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इसका मतलबी यह हुआ कि प्रोटीन आपकी डायबिटीज को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।
डायबिटीज और प्रोटीन

अध्ययन में बताया गया है कि किडनी के बेहतर कामकाज के लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 1 ग्राम/किग्रा के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत होती है। इसी तरह अगर कोई व्यक्ति क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित है, तो उसे 0।8 ग्राम/किग्रा के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत होती है। हाई प्रोटीन वाली चीजें खाने से डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इससे इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार होता है, जो ग्लूकोज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।
पोल्ट्री
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए चिकन और टर्की बढ़िया विकल्प हैं। आप इन चीजों को बेक्ड, रोस्टेड या ग्रिल्ड करके खाएं। ध्यान रहे कि आपको इन चीजों को फ्राई करके नहीं खाना चाहिए।
अंडे
अगर आप अंडे खाते हैं तो इससे बढ़िया विकल्प आपके लिए कुछ नहीं है। आपको पूरा अंडा खाना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ाता है, साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे स्वादिष्ट होने के साथ आपके ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाते हैं।
फलियां
हालांकि बीन्स और दाल में कुछ कार्बोहाइड्रेट होते हैं लेकिन इनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसका मतलब यह है कि इनके नियमित सेवन से आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
मछली
वैसे तो सभी मछलियां अच्छी होती हैं, लेकिन दिल को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली जैसे सैल्मन और अल्बाकोर टूना आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है।
नट्स और ड्राई फ्रूट्स
प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए आपको नियमित रूप से डरे फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना चाहिए। बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू और पिस्ता आदि को ओनी डाइट में शामिल करें। इनका ज्यादा फायदा लेने के लिए इन्हें भिगोकर खाएं।
डेयरी प्रोडक्ट
प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप डेयरी उत्पाद भी चुन सकते हैं। दही, पनीर, ग्रीक योगर्ट और कॉटेज पनीर में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पनीर में सैचुरेटेड फैट होता है और इन चीजों को खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info