Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Diabetes Symptoms on Hand: हाथ 12 लक्षणों से देते हैं डायबिटीज का संकेत, ब्लड शुगर बढ़ते ही आते हैं ऐसे निशान
How to identify diabetes with hands: आप ब्लड शुगर टेस्ट के साथ हाथों से भी डायबिटीज का पता लगा सकते हैं। शरीर में शुगर बढ़ने के बाद हाथ के रंग और निशान संकेत देने लगते हैं। इन संकेतों को समय पर पहचानकर आप डायबिटीज का उपाय शुरू कर सकते हैं। जिससे जल्द ही आप डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं।
Diabetes Symptoms: डायबिटीज का निदान करने के लिए ब्लड शुगर टेस्ट (How to test blood sugar) सबसे सटीक और आसान तरीका है। लेकिन आप अपने हाथों पर ध्यान देकर भी मधुमेह का पता लगा सकते हैं। दरअसल, जब शरीर में ब्लड शुगर हाई होने लगता है तो हाथों के रंग और दिखावट में बदलाव आने लगते हैं। हाथ पर दिखने वाले डायबिटीज के इन लक्षणों के बारे में अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन (AAD) ने जानकारी दी है।
हाथ से डायबिटीज की पहचान कैसे करें?
डायबिटीज क्या है? खून में ग्लूकोज अनियंत्रित होने पर डायबिटीज होती है। एएडी के मुताबिक, हाथ पर अगर अलग तरह के निशान, बनावट या रंग दिखता है, तो यह शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत (Symptoms of high blood sugar) हो सकता है। आपको डायबिटीज के इन लक्षणों को बारीकी से पहचानकर डायबिटीज के उपाय अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के कारण हाथ पर कौन-से संकेत (Diabetes signs on hands) दिखते हैं?
डायबिटीज का संकेत- हाथ पर पीले, लाल या भूरे निशान
डायबिटीज बढ़ने से क्या होता है? जब डायबिटीज बढ़ती है, तो हाथ पर पीले, लाल या भूरे रंग के निशान हो सकते हैं। मधुमेह के इन निशानों की शुरुआत छोटे-छोटे दानों से होती है। जो कुछ समय में सूजन और हार्ड स्किन के साथ बड़े पैच बन जाते हैं। इसे Necrobiosis Lipoidica कंडीशन कहते हैं।
त्वचा का रंग गहरा होना
डायबिटीज का यह संकेत हाथ में ज्यादातर कोहनी और कांख के पास दिखता है। इसमें त्वचा का रंग बैंगनी जैसा गहरा होने लगता है। स्किन के कलर में ये बदलाव होने का मतलब है कि खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ रही है। यह प्री-डायबिटीज का लक्षण है, जिसे Acanthosis Nigricans भी कहते हैं।
मोटी और सख्त चमड़ी
अगर आपके हाथ की उंगलियों के आसपास चमड़ी मोटी और सख्त हो रही है, तो यह डायबिटीज का लक्षण (diabetes symptoms on hand) हो सकता है। जिसका नाम Digital Sclerosis होता है। लेकिन यह संकेत हथेली के पीछे की तरफ दिखता है, जिसमें उंगलियों को मोड़ना भी मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज के कारण फोरआर्म और अपर आर्म्स की स्किन भी मोटी व सख्त हो सकती है।
हाथ पर छाले होना
डायबिटीज के कारण हाथ पर छाले होना एक दुर्लभ लक्षण है। लेकिन कई बार डायबिटिक पेशेंट के हाथों पर बड़े छाले हो जाते हैं। यह दो या उससे ज्यादा भी हो सकते हैं। लेकिन इन छालों में दर्द नहीं होता है।
इंफेक्शन
बार-बार हाथ पर स्किन इंफेक्शन होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। क्योंकि, यह आपके डायबिटीज का शिकार बनने का संकेत हो सकता है। इस इंफेक्शन में स्किन पर जलन, सूजन और दर्द होता है। वहीं, छोटे-छोटे दानों के साथ खुजली भी हो सकती है।
हाथ पर डायबिटीज के अन्य लक्षण
6. जख्मों व घावों का ना भरना
7. स्पॉट होना
8. पीले रंग के छोटे दाने आना
9. हाथ पर लाल-दानेदार निशान आना
10. त्वचा का बहुत ज्यादा रूखा होना
11. पलकों के आसपास पीले पैच होना
12. स्किन टैग (मस्से) आना, आदि
| --------------------------- | --------------------------- |