Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चे की छाती में जमे हुए कफ को निकालने के लिए 6 घरेलू उपचार | Gharelu Nuskhe For Cough For Babies In Hindi
बच्चों की छाती में जमे कफ को घरेलू उपाय के मदद से कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए नीचे बताए जा रहे नुस्खों का सहारा लिया जा सकता है।
ह्यूमिडिफायर : बच्चों की छाती में कफ को कम करने का सबसे अच्छा तरीका उनके कमरे में ह्यूमिडिफायर लगाना हो सकता है। यह श्वसन नली से बलगम को बाहर निकालने और खांसी व कंजशन को ठीक करने में सहायता कर सकता है। साथ ही मोल्ड (एक प्रकार का फंगस) या बैक्टीरिया के निर्माण को रोकने का भी काम कर सकता है (8)।
लहसुन : सर्दी-जुकाम के कारण बच्चों की छाती में कफ जमना शुरू हो सकता है (5)। इससे लहसुन का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, लहसुन सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाकर छाती में कफ जमने से बचाव कर सकता है (9)। वहीं, बच्चों को इसका सेवन कराने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
नींबू : नींबू का उपयोग भी चेस्ट कंजेशन को कम करने में मदद कर सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कॉमन कोल्ड यानी सर्दी भी चेस्ट कंजेशन का एक कारण हो सकती है। ऐसे में नींबू का उपयोग सर्दी से निजात दिलाने में मदद कर सकता है (10)। वहीं, नींबू का सेवन बच्चों के लिए सुरक्षित माना गया है (11)। सर्दी के लिए बच्चों को नींबू के रस की कुछ बूंद शहद के साथ दी जा सकती है।
हल्दी : छाती में कफ जमने से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का उपयोग एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, अजवाइन के साथ हल्दी का उपयोग बच्चों में सर्दी से निजात दिलाने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है (12)। इससे चेस्ट कनजेशन से बचाव हो सकता है।
सूप : सर्दी से छुटकारा पाकर कफ को जमने से रोका जा सकता है। इसके लिए बच्चों को उनके पसंदीदा सूप का सेवन कराना लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, यह सूप सर्दी को ठीक करने का काम कर सकता है, जिससे छाती में कफ जमने का जोखिम कम हो सकता है (13)। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।
सरसों तेल से मालिश : जैसा कि हमने ऊपर बताया कि सर्दी-जुकाम के कारण भी बच्चों की छाती में कफ जमने की समस्या हो सकती है। ऐसे में सरसों के तेल से की गई मसाज सर्दी में कुछ हद तक राहत देने का काम कर सकती है, जिससे चेस्ट कनजेशन से बचाव हो सकता है
| --------------------------- | --------------------------- |