healthplanet.net

Posted on

तनाव में शरीर करता है रिऐक्ट

तनाव सबको होता है। जब हम किसी बदलाव या किसी चैलेंज का सामना करते हैं तो शरीरिक और मानसिक स्तर पर रिऐक्शन होते हैं, इसे ही तनाव कहते हैं। स्ट्रेस पॉजिटिव भी हो सकता है। हमारा दिमाग प्रकृति ने कुछ इस तरह से बनाया है कि वह खतरा देखते ही फाइट ऐंड फ्लाइट मोड में आ जाता है।

तनाव के लक्षण



सर में दर्द
दांत और जबड़े पीसना
शरीर में थरथराहट होना
उदास रहना
किसी काम में दिल ना लगना
ज्यादा सोना या कम सोना
ज्यादा खाना या कम खाना
किसी बात पर ध्यान ना देना
अपने को दूसरों से कम समझना
अपने ऊपर भरोसा कम करना
छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाना
खुद को बेकार समझना
मायूस होना
मौत या खुदकशी के ख्याल आना
नींद बहुत आना या कम आना
खुश होने वाली बात पर गुस्सा आना
कम बोलना
किसी बात पर गौर ना करना


तनाव के कारण



1. रोजमर्रा की जिंदगी

हमारी जिंदगी में कभी-कभी कोई ऐसी घटना हो जाती है जिससे हमारी जिंदगी प्रभावित होती है। अपने किसी प्यारे के जिंदगी से चले जाना, तलाक, किसी की नौकरी खत्म हो जाना आदि! ये सब तनाव के कारण बन जाते हैं। व्यक्ति इनसे से बाहर नहीं निकल पाता और तनाव का शिकार बन जाता है।



2. अकेलापन

इंसान का अकेले रहना कई बार तनाव का कारण बन जाता है। अगर कोई व्यक्ति अकेला है और उसका कोई दोस्त नहीं है तो वह तनाव का शिकार हो सकता है।



3. शारीरिक बीमारियां

किसी भी व्यक्ति को अगर लगातार शारीरिक बीमारी है तो वह तनाव का मरीज हो सकता है। यदि किसी को दिल की बीमारी, कैंसर या इस तरह की कोई बीमारी है तो इंसान अपनी बीमारी से परेशान होकर तनाव का शिकार बन जाता है।



4. पुरानी यादें

डिप्रेशन (तनाव) कभी भी किसी को भी हो सकता है परंतु कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनको तनाव जल्दी होने का खतरा होता है। यह उनकी जिंदगी पर निर्भर करता है कि उनकी पुरानी जिंदगी कैसे गुजरी है।



5. शराब

शराबी लोग जो बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं वे तनाव के शिकार हो जाते हैं। उनके अंदर खुदकुशी के ख़यालात आते हैं।



6. घरेलू कलह

जब महिलाएँ लंबे समय तक घर में बंद रहती हैं और उन पर अत्याचार किया जाता है तो ऐसे में उन्हें तनाव हो जाता है। शोध में इस बात का ख़ुलासा हुआ है कि महिलाओं को पुरुषों के मुक़ाबले में अधिक तनाव और मानसिक पीड़ा का अनुभव होता है।



7. वंशानुगत

तनाव (डिप्रेशन) की बीमारियां कभी-कभी वंशानुगत होती है। अगर आपके मां-बाप को डिप्रेशन या तनाव की बीमारी है तो आपको भी तनाव का ख़तरा 80% रहता हैं

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info