healthplanet.net

Posted on

सुबह खाली पेट 2 कच्चा लहसुन खाकर पिएं 1 गिलास पानी, पेट की समस्याओं का जड़ से होगा इलाज

खाली पेट सुबह उठकर कच्चा लहसुन खाकर एक गिलास सादा पानी पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।


खाली पेट लहसुन खाकर पानी पीने के फायदे

Garlic with water benefits in Hindi: लहसुन सेहत के लिए बहुत हेल्दी (Garlic Benefits) होता है। लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफंगल, एंटीपैरासिटिक के अलावा, विटामिन बी6, सी, फाइबर और मैंगनीज भी होते हैं। कई रोगों से लहसुन बचाता है। पेट की समस्याओं को दूर करता है। ठीक उसी तरह से दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी सेहत को कई लाभ (Water benefits) होते हैं। जब इन दोनों का साथ में सेवन करने लगें, तो सेहत लाभ दोगुने हो जाते हैं। जी हां, आपने सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली खाने के बारे में सुना होगा, लेकिन लहसुन खाने के साथ पानी पीने के लाभ और भी ज्यादा होते हैं। लहसुन बेहद ही हेल्दी हर्ब है। रोगों से बचे रहना चाहते हैं, तो सुबह एक गिलास पानी के साथ 2 लहसुन (Garlic water benefits) की कली खाना शुरू कर दें। आप पानी सादा पिएं, जरूरी नहीं कि पानी को गुनगुना करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए भी आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट लहसुन का सेवन एक गिलास पानी के साथ करने से क्या-क्या लाभ (Garlic with water health benefits) हो सकते हैं,
पाचन शक्ति होती है मजबूत
जब आप खाली पेट एक गिलास पानी के साथ लहसुन की दो कली चबा-चबाकर खाते हैं, तो पाचन प्रक्रिया दुरुस्त (Garlic with water benefits) रहती है। पाचन तंत्र अच्छी तरह से अपना काम करती है। पेट में गुड बैक्टीरिया का स्तर बना रहता है। आप जो भी खाते हैं, वह अच्छी तरह से पच जाता है। बाउल मूवमेंट्स सही होता है। पेट से संबंधित रोग जैसे डायरिया, पेट में ऐंठन, दर्द, सूजन से भी बचाता है। Also Read - पुरुषों के लिए इन 2 बीमारियों में दवा से बेहतर काम करता है काला छुआरा, जानें शरीर को फायदा पहुंचाने वाले गुण

कोल्ड, फ्लू से रहते हैं दूर
लहसुन एक एंटीबायोटिक, एंटी फंगल गुणों से भरपूर हर्ब है। इसमें कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव कर सकता है। सुबह खाली पेट एक गिलास सादा पानी के साथ जब आप लहसुन की कली खाते हैं, तो सर्दी-खांसी, फ्लू, इंफेक्शन आदि से बचाव होता है। लहसुन में घाव या किसी भी इंफेक्शन को जल्दी ठीक करने वाली प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं।


ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है लहसुन

यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन चबाकर पानी पी लें। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है। लहसुन में मौजूद तत्व खून का नेचुरल तरीके से पतला करते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। Also Read - वजन कम करने वाली प्रोटीन रिच दाल


हड्डियों को मिलती है मजबूती

सुबह खाली पेट लहसुन खाकर पानी पीने से हड्डियां हेल्दी रहती हैं। पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक पेट दर्द रहता है, तो सुबह खाली पेट लहसुन खाकर पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर में एस्ट्रोजन लेवल भी सही बना रहता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info