healthplanet.net

Posted on

लंग कैंसर के लक्षण –

1. अधिक समय तक खांसी रहना और खांसते समय खून आना

खांसी और वो भी लगातार खांसी रहना लंग कैंसर का एक प्रमुख कारण हो सकता है. हालांकि खांसी कोई बीमारी नहीं कही जा सकती है लेकिन अगर लगातार बलगम वाली खांसी आ रही हो और खांसी में खून आने लगे तो तुरंत डॉक्टरी जांच करवाने की जरूरत है. हालांकि खांसी होने पर डॉक्टर पहचान नहीं कर सकते कि लंग कैंसर है क्योंकि इसे हिडेन स्टेज कहा जाता है. अगर खांसी चार सप्ताह से ज्यादा समय तक बनी हुई है तो डॉक्टर से जांच करवाने की जरूरत हो जाती है.

2. छाती में दर्द होना और सांस लेने में कठिनाई होना

छाती में दर्द होना औऱ किसी भी वक्त सांस लेने में दिक्कत महसूस होना भी लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति ज्यादा स्मोकिंग करता है तो उसे और उसकी नजदीकी लोगों को ये लक्षण इग्नोर नहीं करने चाहिए. अगर उसकी छाती में दर्द हो रहा है, साथ ही सांस लेते वक्त उसका दम फूल रहा है तो समझ जाना चाहिए कि फेफड़ों में दिक्कत हो रही है.

3. थकान महसूस होना, वजन एकाएक कम होना

लंग कैंसर के लक्षणों में बिनावजह थकान महसूस होना भी शामिल है. ज्यादा कामकाज किए बिना भी हर वक्त थकान का तारी होना भी इसका लक्षण हो सकता है. मानसिक रूप से भी व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस करता है. उसका किसी चीज में मन नहीं लगता. व्यक्ति का वजन एकाएक गिरने लगता है और वो कमजोरी महसूस करने लगता है. उसे भूख लगनी बंद हो जाती है और चक्कर आने लगते हैं. ये थकान, कमजोरी लंग कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.

4. सिर, कंधे, पीठ छाती में दर्द

सिर में लगातार दर्द बने रहना, छाती, कंधे या पीठ में लगातार दर्द बने रहना और असमय बुखार की स्थिति बनना भी लंग कैंसर का लक्षण कहा जा सकता है. अगर किसी व्यक्ति को लगातार कमजोरी और खांसी के साथ बुखार हो रहा हो तो डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए. वो लोग जो लगातार स्मोकिंग करते हैं, अगर इन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं तो ये लंग कैंसर के लक्षण कहे जा सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info