healthplanet.net

Posted on

Urine Infection से बचना है तो इन 7 आदतों को आज से ही अपना लें, ये उपाय दूर रखेंगे UTI से आपको
Urine Infection: ज्यादतर महिलाएं यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित हो जाती हैं. ये कुछ ऐसी आदतें हैं जो आपको इन UTI से बचाए रखेंगी.


Home Remedies: यूरिन इन्फेक्शन (Urine Infection) या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन ( Urinary Tract Infection) महिलाओं को मूत्रमार्ग में होने वाला इन्फेक्शन है जो मूत्रनली में बैक्टीरिया और संक्रमण के कारण होता है. इस इन्फेक्शन के लक्षणों में जलन होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, खुजली होना, मटमैले रंग का पेशाब आना आदि शामिल है. आम जीवन में ऐसी कई छोटी-मोटी गलतियां होती हैं जिनके चलते ये इन्फेक्शन होता है. इसलिए अगर आप कुछ अच्छी आदतें अपना लेंगी तो इस समस्या से बच सकती हैं. आइए जानें कि ये आदतें कौन-सी हैं.
यह भी पढ़ें

पान के पत्तों से ऐसे बनाएं हेयर मास्क, बालों के टूटने, झड़ने और सफेद होने से मिल जाएगा निजातपान के पत्तों से ऐसे बनाएं हेयर मास्क, बालों के टूटने, झड़ने और सफेद होने से मिल जाएगा निजात
Sushmita Sen 47 की उम्र में भी कैसे लगती हैं 26 की, यहां जानिए उनकी खूबसूरत त्वचा का सीक्रेटSushmita Sen 47 की उम्र में भी कैसे लगती हैं 26 की, यहां जानिए उनकी खूबसूरत त्वचा का सीक्रेट
इन 4 दिक्कतों से गुजर रहे लोगों को नहीं खाना चाहिए आंवला, सेहत पर पड़ सकता है विपरीत प्रभाव इन 4 दिक्कतों से गुजर रहे लोगों को नहीं खाना चाहिए आंवला, सेहत पर पड़ सकता है विपरीत प्रभाव 

इन आदतों से नहीं होगा यूरिन इन्फेक्शन | How to Avoid Urine Infection 

ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालें. शरीर में पानी की कमी होने से आपका मूत्राशय भी प्रभावित होता है.
अंडरगार्मेंट्स को रोजाना बदलें. अक्सर दो या तीन दिन तक ना नहाने के चलते लोग अंडरगार्मेंट्स नहीं बदलते. ऐसे में बैक्टीरिया (Bacteria) पनप सकते हैं. इसलिए रोजाना कपड़े बदलने की आदत अपनाएं.
सेक्स (Sex) करने के तुरंत बाद हमेशा पेशाब करें. इससे संक्रमण का थोड़ा सा भी खतरा हुआ तो टल जाएगा.
कभी भी ज्यादा समय तक पेशाब न रोकें.
इंटीमेट हाइजीन (Intimate Hygiene) के प्रोडक्ट्स केमिकल युक्त होते हैं जिनसे आपकी योनि का पीएच लेवल बिगड़ सकता है. ऐसे किसी प्रोडक्ट को बिना डॉक्टर की सलाह कभी इस्तेमाल ना करें.
पेशाब करने के बाद हल्के पानी से त्वचा साफ करने की आदत डालें.
योनि के पास की त्वचा को आगे से पीछे की तरफ साफ करें, पीछे से आगे की तरफ नहीं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info