Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में बच्चे का दूध छुड़ाने के टिप्स
यहां हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से माताएं बच्चों का रात में दूध पीना आसानी से छुड़ा सकती हैं।
तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि स्तनपान करने वाले बच्चों में यह आदत कैसे छुड़ाएं।
स्तनपान करने वाले बच्चों के लिए
नीचे क्रमवार जानिए रात में स्तनपान करने वाले बच्चे का दूध पीना कैसे छुड़ाएं :
बच्चे को खुद से थोड़ा दूर सुला कर : रात में सोते समय अपने और बच्चे के बीच में थोड़ी दूरी बना कर सोएं। बच्चे की रात में स्तनपान की आदत को छुड़ाने का यह एक अच्छा तरीका हो सकता है।
एक स्तन खाली होने तक दूध पिलाएं : बच्चों को हमेशा एक स्तन खाली होने तक दूध पिलाएं। अगर बच्चा तुरंत-तुरंत स्तन बदल कर दूध पीता है, तो इसका मतलब उसे हिंड मिल्क (hind milk) नहीं मिल पा रहा है। इससे रात में उसके भूख लगने की संभावना अधिक हो सकती है। दरअसल, स्तन के अंत में मौजूद दूध को हिंड मिल्क कहा जाता है। इसमें हाई फैट, विटामिन ए और ई और अधिक कैलोरी होती है (5)। अगर बच्चा एक स्तन खाली होने तक दूध पीता है, तो वह रात जगकर बार-बार दूध की मांग कम कर सकता है।
शाम को दूध पिलाएं : रात में बच्चा स्तनपान की मांग न करे, इसके लिए शिशु को शाम में ही अच्छे से दूध पिलाएं। इससे उसका पेट भरा-भरा रहेगा और उसे रात में बार-बार भूख नहीं लगेगी।
रात में जगने के पैटर्न में बदलाव करें : जब भी बच्चा रात में जगता है, तो उस समय को नोट करें। फिर उसके जगने के आधे घंटे पहले जगें और उसे दूध पिलाएं। ऐसा करने से रात में उठकर दूध की मांग करने की बच्चे की मानसिकता में बदलाव आ सकता है।
दूध पिलाने की अवधि कम करें : धीरे-धीरे रात में बच्चों को दूध पिलाने की अवधि को कम करते जाएं। उदाहरण के तौर पर अगर बच्चा 10 मिनट दूध पीता है, तो रोजाना इसमें से कुछ मिनट घटाते जाएं और इसकी भरपाई उसे ठोस खाद्य पदार्थ खिला कर करें।
सोने से पहले दूध पिलाएं : रात में बच्चे के सोने से पहले उसे दूध पिला कर सुलाएं। इससे बच्चे का पेट भरा रहेगा, जिससे उसे रात में भूख नहीं लगेगी और वो दूध की मांग नहीं करेगा।
दूध पीते समय बच्चे का ध्यान भटकने न दें : जब भी बच्चा दूध पी रहा हो, तो उसका ध्यान इधर-उधर भटकने न दें। अगर बच्चा दिन में ठीक से दूध पीता है, तो रात में उसके जगने की संभावना कम हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |