healthplanet.net

Posted on

शरीर के किसी भी हिस्से में हैं मस्से तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिल जाएगा छुटकारा :-

आलू का टुकड़ा

घर में आप सब्जी में तो आलू खूब डालकर खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है आलू ना केवल सब्जी में इस्तेमाल होता है बल्कि ये आपकी कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। यहां तक कि मस्से की समस्या में आलू का रस काफी असरदार है। इसके लिए बस आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे।

प्याज का रस ऐसे लगाएं
मस्से से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। आप बस प्याज को कद्दूकस से घिस लें या फिर प्याज को काटकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसे छानने के बाद इसका रस निकालें। इस रस को रोजाना मस्से पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा।

बरगद के पत्तों का रस
बरगद के पत्ते भी मस्से को जड़ से खत्म करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं।

अलसी के बीज का करें इस्तेमाल
अलसी के बीज ना केवल सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि ये मस्से की समस्या को भी दूर करने में असरदार है। बस आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्सों पर करीब 4 से 5 दिन लगाने पर आपको इसका असर दिखने लगेगा

लहसुन की कली भी है कारगर
खाना का स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन की कली मस्से से निजात दिलाने में असरदार है। इसके लिए बस आप लहसुन की कली को छील लें। इसके बाद हल्के हाथ से लहसुन की कली को मस्से वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा रोजाना करें। कुछ दिन में आप देखेंगे कि मस्सा अपने आप सूख जाएगा और झड़ जाएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info