Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ऊपरी पेट में दर्द कई कारणों से होता है। जैसे कि कई बार तो ये गैस की परेशानी के कारण होता है, तो कई बार गंभीर बीमारियों के कारण जैसे कि ऊपरी पेट में लगातार या गंभीर दर्द ब्लड वेसेल्स, किडनी, हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां का संकेत भी हो सकता है।
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण- Causes of upper abdominal pain-
1. अपच (Indigestion)
अपच होने पर अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। ये वैसे तो खाने से जुड़ी गलतियों के कारण होता है पर अपच के भी कई कारण होता है। जैसे कि जल्दी-जल्दी खाना खाना, खाना सही से ना पचना या कोई कोई बीमारी जिसके कारण पेट खाना ना पचा पा रहा हो। ऐसी वाली अपच के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में या तो या दोनों तरफ जलन हो सकती है। इस दौरान पटे के ऊपरी हिस्से में सूजन और असहजता महसूस होती है। इसके कारण आपका जी मिचलाना और सोने के बाद गैस की समस्या महसूस हो सकती है।
2. गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD)
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) एसिड रिफ्लक्स है जो आपके एसोफैगल लाइनिंग को परेशान कर सकता है। जीईआरडी में आप आप पेट से अपनी छाती में ऊपर जाते गैसे या भारीपन महसूस कर सकते हैं। इससे आपको अपने ऊपरी पेट में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही इसके साथ आपको ऐसे में छाती में दर्द, निगलने में समस्या, खट्टी डकार और नींद से सोने में परेशनी हो सकती है।
3. गोल ब्लैडर में पथरी (Gallstones)
गैल्स्टोन (Gallstones) में आपके पित्ताशय की थैली यानी कि गोल ब्लैडर में पित्त से बने हुए कठोर पत्थर बन जाते हैं, जिसे आम भाषा में पित्ताशय की पथरी भी कहा जाता है। पित्त एक पाचक द्रव है जो आपके लीवर में बनता है और आपके पित्ताशय में जमा होता है। जब आप खाते हैं, तो आपकी पित्ताशय की थैली सिकुड़ जाती है और पित्त को आपकी छोटी आंत (डुओडेनम) में खाली कर देती है। पर जब ये पित्त ज्यादा बनने लगता है और पथरी का रूप ले लेता है हो आपके पेटे के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। इसके साथ ही आपको आपके दाहिने कंधे में दर्द, उलटी या मितली और आपके ब्रेस्टबोन के नीचे अचानक तेज दर्द महसूस हो सकता है। पित्त पथरी के कारण होने वाला दर्द कई मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक रह सकता है। ऐसे में डॉक्टर आपके पित्ताशय की थैली को हटाने के लिए सर्जरी का सुझाव देते हैं।
4. गैस्ट्राइटिस (Gastritis) के कारण
गैस्ट्राइटिस (Gastritis) उन लोगों को ज्यादा होता है जो कि शराब का सेवन ज्यादा करते हैं। इस आसान भाषा में समझें तो इसमें आपके पेट की परतो में सूजन आ जाती है। ये अक्सर बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। अत्यधिक शराब पीने और नियमित रूप से दर्द निवारक दवाओं का उपयोग करने से भी गैस्ट्राइटिस हो सकता है। स्थिति आपके ऊपरी पेट में दर्द या जलन पैदा कर सकती है जो खाने के समय और बढ़ सकता है। इसलिए गैस्ट्राइटिस से बचाव के लिए हमें ज्यादा तेल मसाला खाने से बचना चाहिए और साथ ही एसिडिटी की दवाओं और पेन किलर्स का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
5. नाभि खिसकने पर (Navel displacement)
नाभि का हमारे पाचन तंत्र से गहरा संबंध है, इसलिए नाभि में किसी भी तरह के असंतुलन हमारे पेट दर्द का कारण बनती है। इसलिए नाभि खिसकने पर कई बार ऊपरी पेट में भी दर्द हो सकता है। हालांकि ये ध्यान दें तो, ये धीमे-धीमे घूमता रहता है पर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में भी दर्द बनी रह सकती है। इसके साथ ही आपको खट्टी डकारें, अपच, कब्ज, दस्त आदि जैसे अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं।
6. इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) के कारण
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) के रोगी भी आमतौर पर पेट में दर्द और ऐंठन महसूस करते हैं। दर्द पेट के ऊपरी हिस्से में दाएं या बाएं में हो सकता है या ये फैल भी सकता है। मरीजों को अक्सर ऐसे दर्द के बारे में अच्छे से बता पाने में मुश्किल होती है। इसमें आंतों में सूजन आ जाती है जिससे पाचन संबंधी परेशानियां, ब्लॉटिंग की समस्या और कब्ज की परेशानी भी रहती है।
7. फूड प्वाइजनिंग (food poisoning)
फूड प्वाइजनिंग के कारण की बात करें तो, ये दूषित भोजन खाने से होने वाली बीमारी है। ये बैक्टीरिया, वायरस और किसी भी पेसासाइट के कारण होने वाले इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। ऐसें में सबसे पहले आपको ऊपरी पेट में दर्द और उल्टी के लक्षण मिलेंगे।
8. पेनक्रिएटाइटिस (Pancreatitis)
पेनक्रिएटाइटिस (Pancreatitis) तब होता है जब पेनक्रियाज में सूजन आ जाती है। दरअसल, पेनक्रियाज एक लंबी, चपटी ग्रंथि है जो पेट के ऊपरी हिस्से में पेट के पीछे टिकी हुई है। ये पाचक एंजाइम पैदा करता है जो पाचन में मदद करता है। साथ ही ये हार्मोन को भी बनाता है जो आपके शरीर को चीनी (ग्लूकोज) पचाने में मदद करते हैं। ज्यादा शराब और धूम्रपान करने से पेनक्रिएटाइटिस हो सकता है।
9. पेप्टिक अल्सर (peptic ulcer)
पेप्टिक अल्सर एक खुला घाव है जो या तो आपके पेट की परत (गैस्ट्रिक अल्सर) के अंदर या आपकी छोटी आंत के ऊपरी हिस्से पर होता है। पेप्टिक अल्सर का कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन या एस्पिरिन जैसे कुछ दर्द निवारक दवाओं का लंबे समय से उपयोग करने के कारण भी हो सकता है। पेप्टिक अल्सर से पेट में जलन हो सकती है, जिसे आप अपने ऊपरी पेट के बाईं ओर दर्द महसूस कर सकते हैं।
10. लिवर से जुड़ी बीमारियों में (Liver Diseases)
लिवर से जुड़ी बीमारियों चाहे वो हेपेटाइटिस हो या लीवर एब्सेस (liver abscess) इन दोनों में ही आप ऊपरी पेट के दाहिने हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। लीवर एब्सेस में तो लिवर में फोड़ा हो जाता है,जिससे लिवर डैमेज होने लगती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |