Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सिर की खुजली से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय
Hair Care: अक्सर रूसी (Dandruff) हो जाने की वजह से भी सिर में खुजली (Itchy Scalp) होने लगती है. इसके पीछे का कारण बालों में मौजूद गंदगी और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है. इसके अलावा हेयर डाई, तनाव और सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस भी हो सकता है. जानिये इससे छुटकारा दिलाने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनसे आपको राहत मिल सकती है.
Scalp Itching Home Remedies: सिर में खुजली (Itching in Scalp) और ड्रैंड्रफ (Dandruff) ये दो ऐसी परेशानियां हैं, जिनसे कभी न कभी हर किसी को दो चार होना ही पड़ता है. कई लोगों को बालों में अक्सर खुजली की समस्या रहती है. इसके पीछे का कारण बालों में मौजूद गंदगी और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है. इसके अलावा डैंड्रफ होने का कारण हेयर डाई, तनाव, फंगल इंफेक्शन, चिंता या फिर जूं होना भी हो सकता है. वहीं, सिर में खुजली लगने की बीमारी को सेबोरिक डर्मटाइटिस कहा जाता है, यह बीमारी अधिक डैंड्रफ के कारण होती है. सर्दियों के मौसम में स्कैल्प में रूखापन अधिक रहता है. तो अगर आप इस ड्राईनेस को दूर करना चाहते है तो स्कैल्प में तेल लगाएं या सिर पर अच्छे से मसाज करें. इसके अलावा कई बार सिर की स्किन पर पपड़ी बनने और फंगल इंफेक्शन की वजह से भी खुजली हो सकती है. अगर आप भी सिर की खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इससे निजात पा सकते हैं.
सिर में खुजली होने के कारण (Causes of Itchy Scalp)
रूसी (Dandruff).
हाइव्स (Hives).
सिर में जूं पड़ना (Head Lice).
स्कैल्प रिंगवार्म.
स्कैल्प सोरयासिस.
एटोपिक डर्माटैटिस.
सिर में खुजली होने के लक्षण (Symptoms of Itchy Scalp)
सिर की त्वचा का रूखा होना.
त्वचा पर जलन होना.
त्वचा का लाल होना.
लालिमा के साथ सूजन.
सिर में सफेद पपड़ी.
पस से भरे घाव.
गंजापन.
सिर में खुजली के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Itchy Scalp)
दही से सिर की त्वचा की मालिश करने से खुजली दूर होती है साथ ही बालों में भी चमक आती है. सप्ताह में तीन-चार बार ऐसा करें.
एक चम्मच अरंडी का तेल, एक चम्मच नारियल और एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर सिर की मालिश करें. इस तेल को रात भर अपने बालों में लगा रहने दें और सुबह बालों को धो लें.
प्याज का रस निकाल कर कॉटन की सहायता से सिर की त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अच्छी प्रकार से बालों को धो लें.
इसके अलावा नीम की 1 पाव पत्तियां, ग़ुड़हल की 1 पाव पत्तियां मिला कर, पानी में पका लें. रोज इस पानी के साथ सिर धोने से बाल स्वस्थ और चमकदार रहते हैं और सिर की खुजली मिट जाती है.
नारियल के तेल में कुछ मात्रा में कपूर मिलाकर सिर में कुछ देर तक मसाज करें. इससे खुजली भी दूर होगी और अगर किसी तरह का इंफेक्शन है तो उससे भी राहत मिलेगी.
सिर की खुजली को दूर करने के लिए नींबू एक कारगार उपाय है. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा की सफई भी करता है और खुजली को दूर करने में मदद करता है.
थोड़े से पानी में सिरके को मिलाकर पतला करके सिर में लगाएं. इसके बाद कुछ मिनटों तक सूख जानें के बाद इसे धो लें. इससे आपको काफी फायदा मिलेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |