healthplanet.net

Posted on

लौंग का तेल उपयोग करने की विधि

दांत दर्द और भोजन में उपयोग के अतिरिक्त जब भी आप लौंग के तेल का यूज करें तो इसे अकेले उपयोग ना करें. क्योंकि यह बहुत अधिक क्रियाशील होता है और तुरंत रिऐक्शन भी करता है. इसलिए उपयोग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है और सही जानकारी जुटाने की भी.

दांत दर्द में लौंग का तेल उपयोग करने के लिए रुई के फोहे पर लौंग तेल लगाएं और इसे दांत में लगा लें.
खाने में इस तेल का उपयोग करते हुए भोजन पकने के बाद ऊपर से कुछ ड्रॉप डालें और फिर 5 से 7 मिनट के लिए ढंक दें.

गले में दर्द होने पर एक बूंद लौंग का तेल दो बूंद बादाम तेल या ऑलिव ऑइल के साथ मिलाकर गले पर मसाज करें.
सीने में जकड़न होने पर भी लौंग तेल को बादाम, ऑलिव ऑइल या नारियल तेल के साथ मिलाकर मसाज करें. ध्यान रखें कि जितनी ड्रॉप लौंग का तेल लें, उससे दोगुनी ड्रॉप दूसरे तेल की लें.

लौंग तेल को सरसों तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर उपयोग ना करें. क्योंकि ये दोनों ही तेल बहुत अधिक गर्म होते हैं इसलिए इन्हें मिलाकर स्किन पर लगाने से रिऐक्शन का खतरा रहता है.

सांस लेने में दिक्कत हो या फिर जुकाम के कारण आपको समस्या हो रही हो तो आप इस तेल की भाप भी ले सकते हैं. हालांकि यह गले और सीने पर लगाने से ज्यादा लाभ देता है.

यदि आपके कहीं खुजली या रैशेज की समस्या हो गई है तो आप बादाम तेल के साथ इसे मिक्स करके उस जगह पर लगा सकते हैं.

पिंपल निकलने पर भी आप इस तेल का उपयोग करके पिंपल को बढ़ने से रोक सकते हैं. इसके लिए इयर बड की मदद से बहुत थोड़ा-सा लौंग का तेल सीधे पिंपल पर लगा लें. दिन में सिर्फ दो बार ही उपयोग करें. पिंपल 2 से 3 दिन में पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info