Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
माइग्रेन के विभिन्न चरण
यहां हम बात करेंगे माइग्रेन के चार चरणों के बारे में, जिनके नाम हैं प्रोड्रोम, ओरा, अटैक, और पोस्ट ड्रोम।
1. प्रोड्रोम- माइग्रेन होने से कुछ दिन पूर्व, यानि लगभग दो से तीन दिन पहले शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। जैसे कि बार-बार पेशाब आना, कब्ज़ की शिकायत, गर्दन अकड़ना, ज़्यादा प्यास लगना या तीव्र मिजाज़ होना आदि।
2. औरा- यह अवस्था आमतौर पर माइग्रेन के दौरान या उससे पहले होती है। इसमें कई ऐसे लक्षण होते हैं जिसकी वजह से इंसान को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि ज़िगज़ैग विजन, लाइट विज़न या प्रकाश की चमक। इस तरह के लक्षण कुछ मिनटों से लेकर लगभग एक घंटे तक दिखाई दे सकते हैं। औरा या अन्य चरणों के बारे में अधिक जानने के लिए आप हमारे डाॅक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं।
3. अटैक- इलाज ना होने पर माइग्रेन के इस चरण का प्रभाव लगभग चार घंटे से लेकर तीन दिन तक रह सकता है। स्थिति के अनुसार इसका असर सिर के एक तरफ या दोनों तरफ भी हो सकता है। ऐसी अवस्था को पहचानने के लिए कुछ संकेत हैं, जैसे मतली, उल्टी, बेहोशी, या प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता।
4. पोस्ट ड्रोम- माइग्रेन के इस अंतिम चरण में इंसान को कमज़ोरी और थकान महसूस होती है। इसके साथ ही चक्कर आना, प्रकाश और ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता, और भ्रम जैसी परिस्थितियों का अनुभव हो सकता है। इसलिए याद रहे, अगर आपको या आपके किसी करीबी को बार-बार सिरदर्द की परेशानी हो रही हो तो जल्द ही किसी स्पेशलिस्ट डाॅक्टर को ज़रूर दिखाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |