healthplanet.net

Posted on

प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर या डिलिवरी डेट कैलक्युलेटर से पता करें ड्यू डेट?
जैसे ही पता लगता है कि आप प्रेग्नेंट हैं, तो शायद ऐसे में मन में दूसरा सवाल आता है कि बच्चे का जन्म कब तक होगा? डिलिवरी डेट का एक अनुमानित समय पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड स्कैन के अलावा प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर (Pregnancy Calculator) का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर (Pregnancy Calculator) से शिशु के जन्म से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकती हैं जैसे- प्रेग्नेंसी का कौन-सा सप्ताह चल रहा है, डिलिवरी होने में कितने हफ्ते बचे हैं या आपको गर्भधारण को कितना समय हो गया है आदि।
कई बार ऐसे मामले भी आते हैं जब बच्चा ड्यू डेट (Due Date) के पहले या फिर ड्यू डेट के बाद पैदा होता है। ये दोनों ही स्थितियां कई बार गंभीर नहीं होती हैं क्योंकि सब का शरीर अलग होता है। डॉक्टर भी आपको संभावना के आधार पर ड्यू डेट बताते हैं। कोई भी डॉक्टर ये नहीं कह सकते हैं कि फलां तारीख को ही बच्चा जन्म लेगा। अगर आपको अब तक प्रेग्नेंसी ड्यू डेट (Pregnancy Due Date) या प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर के बारे में जानकारी नहीं है या फिर प्रेग्नेंसी ड्यू डेट के आगे या फिर पहले बच्चे क्यों पैदा हो जाते हैं, ये जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर या डिलीवरी डेट कैलक्युलेटर (Delivery date calculator) क्या है?


प्रेग्नेंसी के बाद हर महिला के मन में यह सवाल होता है कि उनका नन्हा मेहमान इस दुनिया में कब तक आयगा। आप अपने इस सवाल का जवाब जानने के लिए प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर (Pregnàncy calculator) या डिलीवरी डेट कैलक्युलेटर (Delivery date calculator) का उपयोग कर सकते हैं। इसे डयू डेट कैलक्युलेटर भी कहते हैं। यह एक ऐसी तकनीक है, जो आपके पीरियड डेट (Period Date) और ऑव्युलेशन डेट की गणना करते हुए, आपकी डिलिवरी डेट तक पहुंचने में आपकी मदद कर सकती है। डिलीवरी डेट कैसे निकालते हैं , अधिकतर लोगों में मन में यह सवाल होता है। प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर में आपको अपने पिछले मासिक धर्म चक्र के पहले दिन का चयन करना होता है और आपका मासिक धर्म चक्र कितने दिनों का होता हैं उसका चयन करना हैं।

प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर (Pregnancy due date calculator) का उपयोग कैसे करें?


ऑनलाइन प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर (Online pregnancy calculator) से बच्चे की अनुमानित बर्थ डेट का पता आखिरी पीरियड के पहले दिन की तारीख के आधार पर किया जाता है। डिलिवरी डेट (Delivery date) का पता लगाने के लिए डॉक्टर भी इसी तरीके को अपनाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info