Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मलेरिया होने पर मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं, जानिए यहां
मलेरिया एक प्रोटोजोअल बीमारी है, जो तेज बुखार का कारण बनती है। यह मादा एनोफिलीन मच्छर के काटने से फैलती है। यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे शख्त में मच्छरों द्वारा फैलता है। उसके बाद परजीबी रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं। रेड ब्लड सेल को संक्रमित करते हैं। बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मतली और उल्टी मलेरिया के आम लक्षण हैं। बता दें मलेरिया के लिए कोई विशिष्ट आहार नहीं है। स्वस्थ्य होने के लिए अच्छा पोषण आवश्यक है। एक हेल्दी डाइट में लीवर, किडनी और डाइजेशन सिस्टम को नुकसान से बचाते हुए मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। रोगी कम मात्रा में खाना देना चाहिए। आइए जानते हैं मलेरिया होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए।
पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें
जब रोगी को मलेरिया होता है, तो शरीर की कैलोरी और पोषण संबंधी आवश्यकताएं बढ़ जाती हैं। बॉडी मेटाबोलिक रेट इस बात का माप है कि आपका शरीर कितनी जल्दी कैलोरी बर्न करता है। वहीं कैलोरी की मात्रा बढ़ने से शरीर में तापमान में भी बदलाव होता है।
नट और बीज
जब मलेरिया होता है, तब फाइटोन्यूट्रिएंट्स का सेवन बढ़ाना चाहिए। यह संक्रमण से उत्पन्न एंटीऑक्सीडेंट तनाव से निपटने में सहायता करते हैं। नट और बीज फाइटोन्यूट्रिएंट्स, स्वस्थ वसा और प्रोटीन से भरे होते हैं।
तरल पदार्थ का सेवन
ग्लूकोज पानी, ताजे फलों का रस, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। अगर साधारण पानी पीना है तो पहले उबाल लें। रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं। दरअसल तरल पदार्थ शरीर से मूल और मल के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं, जिससे रोगी तेजी से ठीक हो सकते हैं। जब मलेरिा होता है, तो एक और अद्भुत पेय जिसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। वह है अजवाइन का पानी। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक है।
मलेरिया के मरीज क्या न खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज से बचना चाहिए। उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ जैसे फ्राई, चिप्स, पेस्ट्री और मैदा आदि से दूर रहें। मसालेदार भोजन का सेवन सीमित करें। मलेरिया के मरीज के आहार में कभी सॉस और अचार को शामिल नहीं करना चाहिए। कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |