healthplanet.net

Posted on

मूत्राशय से पथरी को निकालने के लिए आमतौर पर सर्जरी की जरूरत होती है। सबसे आम प्रक्रिया सिस्टोलिथोलैपैक्सी (cystolitholapaxy) है जिसमें पथरियों को बाहर निकालने से पहले उन्हें छोटे लेज़र से टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है।

मूत्राशय की पथरी के बुनियादी कारणों का इलाज करना (जहां सम्भव हो) भी ज़रूरी है ताकि भविष्य में नई पथरी बनने से रोका जा सके।


मूत्राशय की पथरी का इलाज (Treating bladder stones)

बहुत अधिक पानी (लगभग 1.2 लीटर या 6-8 गिलास एक दिन) पीने से मूत्राशय की पथरी को आपके मूत्राशय से बाहर निकालना संभव हो सकता है।

लेकिन क्योंकि मूत्राशय की पथरी वाले अधिकांश लोगों में मूत्राशय से मूत्र को पूरी तरह से खाली करने में समस्या होती है, इसलिए ये संभावना नहीं है कि इस तरीके से पथरी बाहर निकल जाए।
सर्जरी (Surgery)

मूत्राशय की पथरी वाले लगभग सभी लोगों में किसी ना किसी प्रकार की सर्जरी की जरूरत होगी। मूत्राशय की पथरी के लिए भिन्न प्रकार की सर्जरी की लिस्ट दी गई है:
ट्रांसयुरथ्रल सिस्टोलिथोलैपैक्सी (Transurethral cystolitholapaxy)

मूत्राशय की पथरियों का इलाज करने के लिए वयस्कों में सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके को ट्रांसयुरथ्रल सिस्टोलिथोलैपैक्सी (Transurethral cystolitholapaxy) के नाम से जाना जाता है।

ट्रांसयुरथ्रल सिस्टोलिथोलैपैक्सी (Transurethral cystolitholapaxy) में सर्जन एक छोटी लचीली ट्यूब जिसके एंड पर कैमरा (एक सिस्टोस्कोप) पर होता है, उसे आपके मूत्रमार्ग में और फिर ऊपर की ओर आपके मूत्राशय में डालेगा।

कैमरे का उपयोग किसी भी पथरी का पता लगाने के लिए किया जाता है। लेज़र या अल्ट्रासाउंड तरंगों को सिस्टोस्कोप से भेजा जाता है। ये पथरियों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं, जो आपके मूत्राशय से फ्लूड्स के साथ बाहर निकल जाते हैं।

ट्रांसयुरथ्रल सिस्टोलिथोलैपैक्सी (Transurethral cystolitholapaxy) लोकल एनेस्थेटिक के प्रभाव में की जाती है इसलिए इसमें दर्द नहीं होता है।

सिस्टोलिथोलैपैक्सी (cystolitholapaxy) में संक्रमण के विकसित होने का खतरा रहता है इसलिए एहतियात के तौर पर आपको एंटीबायोटिक दी जा सकती है।
Percutaneous Suprapubic Cystolitholapaxy

चूँकि बच्चों का मूत्रमार्ग, वयस्कों की अपेक्षा छोटा होता है इसलिए सिस्टोलिथोलैपैक्सी (cystolitholapaxy) प्रक्रिया का इस्तेमाल करने से बच्चों में मूत्रमार्ग को चोट पहुंचने का काफी खतरा रहता है। इसलिए बच्चों में percutaneous suprapubic cystolitholapaxy प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है।

जब स्टोन्स बहुत बड़े होते हैं, तो percutaneous suprapubic cystolitholapaxy का इस्तेमाल कभी कभी वयस्कों में भी किया जाता है।

प्रक्रिया के दौरान सर्जन जननांगों के ठीक ऊपर, त्वचा में एक छोटा सा चीरा लगाता है। मूत्राशय में एक और चीरा लगाया जाता है और फिर स्टोन्स हटा दिए जाते हैं।

percutaneous suprapubic cystolitholapaxy लोकल या सामान्य एनेस्थेटिक के प्रभाव में की जा सकती है। छोटे बच्चे सर्जरी के दौरान जागते हुए डर सकते हैं इसलिए सामान्य एनेस्थेटिक
को चुना जाता है।
ओपन सिस्टोस्टॉमी (Open cystostomy)

ओपन सिस्टोस्टॉमी (open cystostomy), percutaneous suprapubic cystolitholapaxy के जैसी ही प्रक्रिया है। अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें पेट और मूत्राशय में काफी बड़ा चीरा लगाया जाता है।

ओपन सिस्टोस्टॉमी (open cystostomy) का इस्तेमाल मुख्य रूप से पुरुषों में किया जाता है जिनमें प्रोस्टेट वृद्धि अधिक हो गयी है और वो दूसरी प्रक्रियाओं को बाधित कर रही है।

वैकल्पिक रूप से, ओपन सिस्टोस्टॉमी (open cystostomy) अन्य प्रकार की सर्जरी के साथ जोड़ा जा सकता है जैसे प्रोस्टेट या मूत्राशय डायवर्टिकुला की कुछ या सभी सर्जरी (मूत्राशय के अस्तर में विकसित थैलियां)।

ओपन सिस्टोस्टॉमी (open cystostomy) की प्रक्रिया सामान्य एनैस्थेटिक के प्रभाव में की जाती है।

ओपन सिस्टोस्टॉमी (open cystostomy) का नुकसान ये है कि इसमें ऑपरेशन के बाद दर्द अधिक होता है और ठीक होने में अधिक समय लगता है।
सर्जरी की जटिलताएं (Complications of surgery)

मूत्राशय की पथरी के लिए की जाने वाली सर्जरी की सबसे आम जटिलता मूत्राशय या मूत्रमार्ग का संक्रमण है। इन्हें एकत्र रूप से मूत्र पथ के संक्रमण (urinary tract infections)
या यूटीआई के रूप में जाना जाता है।

जिन लोगों की मूत्राशय की सर्जरी की जाती है, उनमें 10 में से 1 को यूटीआई (UTIS) प्रभावित करती है, जिसे सामान्य रूप से एंटीबायोटिक से ठीक किया जा सकता है।
रिकवरी और फॉलोअप (Recovery and follow-up)

अगर आपको ट्रांसयुरथ्रल सिस्टोलिथोलैपैक्सी (Transurethral cystolitholapaxy) या percutaneous suprapubic cystolitholapaxy है, तो एनेस्थेटिक का प्रभाव खत्म होते ही आप आमतौर पर घर जा पाएंगे।

ओपन सिस्टोस्टॉमी (open cystostomy) में आपको घर जाने के लिए ठीक होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

संभव है कि आपको फॉलो अप अपॉइंटमेंट लेने के लिए कहा जाएगा जहां एक्स-रे या सीटी स्कैन का उपयोग यह जाँचने के लिए किया जा सकता है कि मूत्राशय की पथरियों के सभी टुकड़े आपके मूत्राशय से हटा दिए गए हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info