Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शौच करते वक्त लगाना पड़ता है जोर? खाएं इस तरह के फूड्स और बिना जोर लगाएं करें पेट साफ
कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति का न तो खुलकर पेट साफ हो पाता है और न ही उसका खाने-पीने का कुछ मन करता है। ये समस्या बहुत ही आम है, जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है लेकिन ज्यादा दिनों तक ये स्थिति बने रहने से आपको शौच के वक्त दर्द या फिर पेट में ऐंठन जैसी दिक्कतें होती रहती हैं। एक्सपर्ट की मानें अगर आप सप्ताह में तीन दिन शौच के लिए नहीं जाते हैं तो ये एक खतरे का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको शौच के वक्त ज्यादा जोर लगाना पड़ता है तो भी ये दूसरी समस्याओं का कारण बन सकता है, जिनसे पार पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
हालांकि कब्ज की समस्या कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसका उपचार नहीं किया जा सकता। आपको बस अपनी डाइट में कुछ मामूली बदलाव करने होते हैं और आप आसानी से अपना पेट साफ कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप बड़ी आसानी से पेट साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी चीजें हैं ये ।
5 चीजें, जिन्हें खाकर शौच के लिए नहीं लगाना पड़ेगा जोर
नाश्ते में खाएं ओटमील
सुबह दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है ओट्स। ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होता है। पानी में घुलने वाला फाइबर जेल के रूप में बन जाता है जबकि न घुलमे वाला फाइबर स्टूल में भारीपन लाता है। फाइबर न सिर्फ खाने को नरम बनाता है बल्कि इसकी वजह से आप जो भी खाते हैं वो आपकी आंतों और पेट से बड़ी आसानी से पास हो जाता है। इस तरह शौच के वक्त आपको ज्यादा जोर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है और कब्ज से राहतमिल जाती है।
हरी सब्जियां खाएं
स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत ही जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए कब्ज का खात्मा भी जरूरी होता है। पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियां न केवल ढेर सारे पोषक तत्वों से भरी होती है ब्लकि इनमें विशेष रूप से फाइबर की भी मात्रा समृद्ध पाई जाती है, जो आपके पेट के लिए बहुत अच्छा मानी जाती हैं। इन्हें पचाना आसान होता है इसलिए ये कब्ज से निपटने में आपकी मदद करती हैं।
आलूबुखारा से फटाफट होगा शौच
जब भी बात पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की होती है तो आलूबुखारा आपके लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें अघुलनशील फाइबर की समृद्ध मात्रा पाई जाती है और साथ ही इसमें प्राकृतिक लैक्सेटिव सोर्बिटोल होता है, जो इसे कब्ज के लिए प्राकृतिक उपायों में सबसे फायदेमंद बनाता है।
ये फल खाकर दूर करें कब्ज
कीवी, संतरा, नाशपाती और सेब जैसे फलों को पचाना काफी आसान होता है इसलिए ये पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप इन फलों का सेवन कर सकते है, जिनमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इन फलों में पानी, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज के इलाज के लिए उपयोगी मानी जाती हैं।
प्रोटीन पाउडर से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये 4 जड़ी-बूटियां, ऐसे इस्तेमाल करने से मिलेगा डबल फायदा
सुबह उठने के बाद ब्लड प्रेशर रहता है हाई? खाएं पानी में भीगी हुई ये सस्ती चीज और वापस से नार्मल करें बीपी
सफेद जीभ की वजह से लोगों के सामने होना पड़ सकता है शर्मिंदा, इन 5 नुस्खों से Oral Hygiene का रखें ध्यान
पुरुषों को भी हो सकती है यूरिन इन्फेक्शन की समस्या, शुरुआत होने पर दिखते हैं ये 4 लक्षण
9 घंटे की शिफ्ट के बाद जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, आंखे रहेंगी स्वस्थ और फिट रहेगी बॉडी
आंतों में जमा गंदगी से खराब हो सकता है आपका दिमाग! जानें आंतों की सफाई के 5 बेस्ट तरीके, याददाश्त भी होगी
अलसी के बीज से मिलेगा आराम
फाइबर से समृद्ध होने के अलावा अलसी के बीज आपकी आंतों के लिए भी खूब फायदेमंद होते हैं। इन्हें आप आसानी से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं, जो आपको काफी फायदा पहुंचाते हैं। हां, इन्हें आप साबुत न खाएं क्योंकि इन्हें पचाने में काफी मेहनत लगती है। इन्हें साबुत खाने से आपको न तो फायदा मिलेगा और आप इसे यूं ही शौच में निकाल देंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |