Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कहीं खा तो नहीं रहे ये दवाइयां? जवाब है हां तो शरीर को होंगे ये 5 नुकसान
मर्दाना ताकत से यहां मतलब शीघ्रपतन से है, जिसके कारण कुछ पुरुषों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। शर्म ही है, जो पुरुषों को अंदर से खा जाती है और उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। इन दवाओं के कारण आपको ये 5 परेशानियां हो सकती हैं।
शादी-विवाह के बाद शीघ्रपतन पुरुषों के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी साबित होती है, जिसे दूर करने के लिए पुरुष न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन। मेडिकल शॉप पर आसानी से उपलब्ध ये दवाएं अलग-अलग नामों से बिकती हैं। अलग-अलग नाम से बिकने वाली ये दवाईयां बाजार में धड़ल्ले से बिक रही हैं और पुरुष इनका इस्तेमाल बिना किसी सलाह के कर भी लेते हैं। कुछ लोग कभी-कभार इन दवाओं का सेवन करते हैं तो कुछ लोगों को नियमित रूप से इन दवाओं की जरूरत पड़ती है। मौजूदा चलन में हर उम्र के लोग इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं और यही कारण है कि 20 से 25 साल के युवा भी इन दवाओं के झांसे में आकर अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं।
मर्दाना ताकत क्यों करती है पुरुषों को परेशान?
मर्दाना ताकत से यहां मतलब शीघ्रपतन से है, जिसके कारण कुछ पुरुषों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। शर्म ही है, जो पुरुषों को अंदर से खा जाती है और उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। ज्यादातर पुरुष इस बारे में डॉक्टर से बात करने में भी शर्माते हैं और अपना वैवाहिक जीवन तबाह कर बैठते हैं। हालांकि इस समस्या का उपचार है और ये अलग-अलग कारणों से हो सकती है लेकिन अगर आप बिना किसी सलाह के अंधाधुंध वियाग्रा, मैनफोर्स और सुहाग्रा जैसी दवाओं का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में ये 5 समस्याएं हो सकती है।
मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाओं के नुकसान
सिरदर्द
इन दवाओं के नियमित सेवन के बाद पुरुषों को जिस आम समस्या का सामना करना पड़ता है वह है सिरदर्द। मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाओं का ये सबसे आम दुष्प्रभाव हैं। इन दवाओं के सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण रक्त प्रवाह में अचानक से बदलाव हो जाता है और सिरदर्द शुरू हो जाता है। सभी प्रकार की दवाओं के कारण यह दुष्प्रभाव बिल्कुल आम है।
बिगड़ जाता है पाचन तंत्र
मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवा का दूसरा साइड इफेक्ट है पाचन तंत्र का बिगड़ना। पाचन तंत्र के बिगड़ने में सबसे आम लक्षण है अपच और दस्त। इस समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। आप दवाओं के साथ कभी भी कैफीनयुक्त पेय, शराब, या जूस न पिएं बल्कि पानी का विकल्प चुनें।
सिर चकराना
पुरुषों को इन दवाओं का सेवन करते वक्त हमेशा एमजी का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि नाइट्रिक ऑक्साइड का बढ़ा हुआ स्तर चक्कर का कारण बन सकता है। इन दवाओं के कारण चक्कर आना आम होता है। कई मामलों में तो कुछ पुरुष बेहोशी का भी शिकार हो जाते हैं, जो कि एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकता है।
दृष्टि हानि
शीघ्रपतन को रोकने वाली दवाओं का सेवन आपमें विजन लॉस की समस्या का कारण बन सकता है। इन दवाओं से आपको धुंधला-धुंधला दिखाई देना शुरू हो सकता है। अगर आपको इन दवाओं के बाद ऐसी समस्या होती है तो इन दवाओं के सेवन से बचें।
शरीर में दर्द
कुछ पुरुषों को इन दवाओं के सेवन से पूरे शरीर की मांसपेशियों में दर्द होता है। अगर आपको भी इन दवाओं का सेवन करते वक्त शरीर में दर्द होता है, तो पेनकिलर आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |